✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आरा में एक महिला डांसर ने निगला सिक्का, हुआ क्या जानने के लिए पढ़े पूरी खबर...

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 14, 2026, 2:01:06 PM

आरा : बिहार के आरा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक नाच कार्यक्रम के दौरान खुशियों का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया. स्टेज पर डांस कर रही एक महिला कलाकार ने दर्शकों द्वारा दिया गया सिक्का मुंह में रख लिया और वही सिक्का उसके लिए जानलेवा साबित हो गया. हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा टोला की बताई जा रही है.

पश्चिम बंगाल की महिला डांसर दे रही थी प्रस्तुति

जानकारी के मुताबिक इलाके में आयोजित एक नाच कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला डांसर प्रस्तुति दे रही थी. कार्यक्रम के दौरान कुछ दर्शक उत्साह में आकर उसके मुंह में सिक्का पकड़ाने लगे. बताया जा रहा है कि इसी दौरान डांसर ने अनजाने में सिक्का निगल लिया. जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. कुछ ही देर में वह स्टेज पर असहज महसूस करने लगी और कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

डॉक्टरों की निगरानी में हो रहा है इलाज

हालत गंभीर होते देख नाच पार्टी के संचालक और महिला डांसर के पति ने बिना देर किए उसे तुरंत आरा सदर अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. डॉक्टर सिक्का गले में फंसा है या पेट में चला गया है इसकी जांच कर रहे हैं.

यह घटना खड़ा करती है एक बड़ा सवाल

घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों में चर्चा है कि स्टेज शो के दौरान दर्शकों द्वारा इस तरह की हरकतें कलाकारों के लिए खतरा बन सकती हैं. यह घटना एक बड़ा सवाल भी खड़ा करती है कि क्या मनोरंजन के नाम पर कलाकारों की सुरक्षा के साथ लापरवाही हो रही है ? फिलहाल महिला डांसर की हालत पर सभी की नजरें टिकी हैं. पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी ली जा रही है.

 

Tags:Ara woman dancer swallowed coinAra news todayAra breaking newsWoman dancer health incident AraCoin swallowed case AraAra latest newsBhojpur district newsAra hospital newsWoman hospitalized after swallowing coinBihar unusual incidentBhojpur breaking newsStage performance accident AraBihar health emergency news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.