✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

वेलेंटाइन पर चिराग को गुलाब देने उमड़ी लड़कियों की भीड़, जानिए चिराग ने क्या कहा 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:11:33 AM

जहानाबाद(JAHANABAD): बिहार की राजनीति में चिराग पासवान मोस्ट हैंडसम बैचलर माने जाते हैं. लड़कियों में भी काफी लोकप्रिय हैं. ऐसे में मौका वेलेंटाइन वीक का हो, तो लड़कियां भी चिराग पासवान के पास लाल गुलाब लेकर पहुंच गई. इन कॉलेज छात्रों के दिए गुलाब फूलों को चिराग पासवान ने भी खुलकर स्वीकार किया. वहीं गुलाब देने के बाद लड़कियां भी काफी खुश नजर आईं. 

दरअसल, जहानाबाद लोजपा नेता एवं जमुई के सांसद चिराग पासवान सोमवार को पटना से गया जा रहे थे जैसे ही नौरू गांव के समीप पहुंचे बड़ी संख्या में लड़कियों ने उपस्थित होकर गुलाब का फूल देकर वेलेंटाइन डे मनाया. वहीं बड़ी संख्या में लड़कियों को देखकर चिराग पासवान भी गाड़ी रोक कर लड़कियों एवं लोगों से गुलाब के फूल एवं मालाएं लेकर उनको थैंक्यू कहा. लड़कियों ने कहा कि चिराग पासवान युवा नेता हैं इनसे बिहार को बहुत अपेक्षा है इसीलिए हम लोग चिराग पासवान की स्वागत करते हुए राजनीतिक सफल में आगे बढ़ने की कामना करती हूं . 

जैसे ही लड़कियों को यह पता चला कि जहानाबाद जिले से चिराग पासवान गुजर रहे हैं. नॉरू गाँव स्थित बीएड कॉलेज की छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में लोग चिराग पासवान अगवानी करने के लिए सड़क के किनारे आकर जमा हो गए और चिराग पासवान का स्वागत किया. लड़कियों ने कहा कि अभी वेलेटाइन डे मौसम चल रहा है. हम लोगों को सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि चिराग पासवान के साथ वैलेंटाइन डे मनाएं. लड़कियां चिराग पासवान को फूल देकर स्वागत किए जाने से काफी खुश नजर आ रही थी. सभी लोग चिराग पासवान की भूरी भूरी प्रशंसा करते नजर आ रहे थे. 

Tags:biharjahanabadchirag paswanA crowd of girls gathered to give roses to Chirag on Valentine

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.