✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

डीजे की धुन पर चली गोली से मासूम की मौत, पटना के फतुहा में सनसनीखेज वारदात  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 27, 2026, 5:41:19 PM

पटना(PATNA):बिहार की राजधानी पटना के ग्रामीण क्षेत्र फतुहा थाना इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने एक मासूम किशोर की जान चली गई है.इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और शादी की खुशियां पल भर में गम में बदल गई.मृतक की पहचान फतुहा के डुमरी गांव निवासी 16 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है.

 शादी समारोह के दौरान हुई हुआ घटना

बताया जा रहा है कि जब रामबाबू की भतीजी की शादी का आयोजन चल रहा था. बारात के स्वागत में डीजे की तेज धुन पर लोग झूम रहे थे और माहौल पूरी तरह उत्सव में डूबा हुआ था.इसी दौरान कुछ युवकों द्वारा अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग की गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाच-गाने के बीच गोलू नामक युवक ने कट्टा निकालकर गोली चलाई. दुर्भाग्यवश, यह गोली भीड़ में मौजूद रवि कुमार को जा लगी. गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.परिजन तुरंत रवि को फतुहा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया गया. हालांकि, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

गोली चलाने वाला युवक फरार 

घटना के बाद आरोपी गोलू अपने दो साथियों सोनू और न्यूटन के साथ मौके से फरार हो गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर गोलू और न्यूटन को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया गया है. वहीं तीसरा आरोपी सोनू अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार और फतुहा SDPO-1 अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है.इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शादी-ब्याह में होने वाली हर्ष फायरिंग की खतरनाक प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है.

Tags:BiharNewsPatnaFatwahWeddingTragedyHarshFiringGunFireIncidentBreakingNewsCrimeNewsIndiaNewsAccidentTragicDeathVillageNewsSafetyConcernsCelebrationTurnedTragedy

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.