✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भोजपुर में जमीन विवाद में चली गोली, आरा के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 5, 2026, 7:06:30 PM

आरा : भोजपुर जिले से एक रक्तरंजित घटना सामने आई है जिसमें जमीनी विवाद को ले एक युवक को गोली मारी गई है. होली का त्योहार खत्म होते ही जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई.

हमलावर ने शख्स के घर के दरवाजे पर बनाया निशाना

बताया जा रहा है कि हमलावर ने युवक के घर के दरवाजे पर चढ़कर उसे निशाना बनाया और गोली मारने के बाद मौके से हथियार लहराता हुआ फरार हो गया. इस घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. इधर घायल युवक की पहचान बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव वार्ड नंबर 4 निवासी स्वर्गीय श्रीराम ठाकुर के 34 वर्षीय पुत्र अखिलेश ठाकुर के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि अखिलेश ठाकुर अपने घर के पास मौजूद थे तभी अचानक हमलावर वहां पहुंचा और उन पर गोली चला दी.

फिलहाल पुलिस इस मामले पर कुछ भी कहने से किया इंकार

गोली अखिलेश ठाकुर के बाएं हाथ में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. परिजनों ने तुरंत घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही हैं. फिलहाल पुलिस ने तत्काल इस मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है.

Tags:Bhojpur Land Dispute FiringAra Land Dispute ShootingBhojpur Crime NewsMan Shot in Land Dispute in BhojpurBihar Bhojpur Firing IncidentLand Dispute Violence in AraBhojpur Latest Crime NewsBihar Crime News Bhojpur Shooting

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.