✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बेगूसराय में CM के हेलिपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों को दौड़ाया, मची अफरा-तफरी

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 14, 2026, 2:05:43 PM

बेगूसराय(BEGUSARAY) : बिहार के बेगूसराय में उस वक्त अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर के उतरने से ठीक पहले हेलिपैड पर एक बैल घुस आया. समृद्धि यात्रा के तहत सीएम के पहुंचने से पहले यह बैल अचानक सुरक्षा घेरे में आ गया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को दौड़ा दिया.

कुछ देर तक हेलिपैड पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा

स्थिति ऐसी हो गई कि एक पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी के ऊपर चढ़ गया. कुछ देर तक हेलिपैड पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. बाद में पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बैल को बाहर खदेड़ा तब जाकर स्थिति सामान्य हुई.

समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण का आज आखिरी दिन

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण का आज आखिरी दिन है. इस दौरान वे बेगूसराय और शेखपुरा में करीब 630 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. हालांकि  सीएम के आने से पहले हेलिपैड पर बैल की एंट्री ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए और लोगों को एक अनोखा नजारा भी देखने को मिल गया.

Tags:Begusarai CM Helipad Bull IncidentBull Enters CM Helipad BegusaraiBull Runs On Helipad Before CM ArrivalChaos At Helipad BegusaraiBull Chases Police At HelipadNitish Kumar Helipad Incident BegusaraiBull Breaches Security At HelipadBegusarai News TodayHelipad Security Lapse BegusaraiBull Creates Panic At CM Helipad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.