✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना में झारखण्ड नंबर की कार से बरामद हुए 70 लाख रुपये, पुलिस के उड़े होश, पढ़ें पूरा मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:42:21 AM

पटना(PATNA): पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है,जहां वाहन जांच के दौरान झारखंड नंबर की गाड़ी से 70 लाख रुपये बरामद हुआ है. जिसके बाद पुलिस के होश उड़ गये.आपको बताये कि कल पटना में विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग लगाया गया था, इसी दौरान पटना के इनकम टैक्स चौराहा पर जब एक झारखंड नंबर प्लेट गाड़ी को रोका गया और जब उसकी जांच की गई तो उसमे 70 लाख रुपए मिले. जिनकी गाड़ी से रुपये बरामद हुए उनका नाम प्रकाश सिंह है, जो अगमकुआं में रहते हैं और गया से कार से पटना आ रहे थे. उनसे पूछताछ की जा रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं इनकम टैक्स की टीम को भी कोतवाली थाना बुला लिया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है अभी तक पैसा किस श्रोत से आये और कहां इनको खर्च करना था, इस बात का पता नहीं चल पाया है.मामले की जांच शुरू कर दी गई है गाड़ी को भी जप्त कर लिया गया है.

अपराध को लेकर अलर्ट है जिला प्रशासन

आपको बताये कि पटना शहरी क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस रात के समय सड़कों पर मुस्तैद दिखाई दे रही है. आईजी गरिमा मलिक और पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहारावत थानाध्यक्षों के साथ मिलकर स्वयं गश्ती पर निकलीं.हाल के दिनों में अपराध के बढ़ते मामलों ने पुलिस प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं. ठंड के मौसम में अपराध का ग्राफ आमतौर पर बढ़ता है, जिसे ध्यान में रखते हुए बिहार पुलिस ने डीजीपी के निर्देश पर शहर भर में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है.

Tags:bihar dgppatna police70 lakh rupees recovered in patnatrending newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.