✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुंगेर: ट्रेन में अचानक बेहोश हुई 6 महिला खिलाड़ी, रेलवे मुख्य अस्पताल में इलाज जारी, जानिए वजह

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:59:18 AM

मुंगेर (MUNGER) : मुंगेर से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां सफर तय करते वक्त 6 महिला खिलाड़ी अचानक बेहोश हो गई. ये महिलाएँ असम कुश्ती टीम की 34 महिला खिलाड़ी की मध्यप्रदेश के विदुशा में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंची थी. जिसके बाद उधर से वापसी के वक्त ये घटना घटी है. बताया जा रहा है कि ये सब कुछ ब्रहमपुत्र मेल से जमालपुर आते वक्त हुआ है. महिला खिलाड़ियों के बेहोश होने के तुरंत बाद सभी को जमालपुर स्टेशन पर उतार कर पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है.

जानिए कैसे क्या हुआ

इस बावत कोच पप्पू ने बताया कि असम कुश्ती टीम से कुल 34 महिला व पुरुष खिलाड़ी मध्यप्रदेश में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए निकले थे. मध्यप्रदेश में 1 से 7 अक्टूबर तक प्रतियोगिता आयोजित थी. उन्होंने कहा कि पटना तक ही ट्रेन में रिजर्वेशन था. इसलिए पटना उतर कर पहले सभी खिलाड़ी स्टेशन के निकट भोजन किया. भोजन के बाद पटना स्टेशन पर दोपहर 2 बजे ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ गए. जनरल बोगी में काफी गर्मी और भीड़ थीं. इस कारण किऊल स्टेशन आते आते करीब 6 खिलाड़ियों की तबीयत बिगड़ने लगी. किऊल स्टेशन पर उतरकर सभी खिलाड़ी ऐसी कोच बी-1 और बी-2 में चढ़ गए. लेकिन यहां भी राहत नहीं मिली, और जमालपुर स्टेशन पहुंचते-पहुंचते 6 महिला खिलाड़ी बेहोश हो गई.

महिला खिलाड़ियों का इलाज जारी

इस घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के मुकेश कुमार सेपट ने  सभी बेहोश  हुई  युवतियों को इलाज के लिए जमालपुर रेलवे स्टेशन पर उतार सभी को मुख्य रेलवे अस्पताल जमालपुर में भरती करवाया गया. जहां डॉक्टरों के द्वारा सभी का इलाज हुआ. फिलहाल सभी खतरे से बाहर है. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट ए0के0 सिंह रेलवे अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से विस्तृत जानकारी ली . मौके पर कई रेल अधिकारी मौजूद थे.

 

Tags:mungernewsmungermungerupdatebiharnewsbiharupdatelatestnewsthenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.