✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार: संदिग्ध स्थिति में 5 लोगों की मौत, परिजनों ने आनन फानन में किया दाह संस्कार।

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:07:42 AM

BETIYAH(बेतिया): लौरिया थाना अंतर्गत मठिया गांव में पांच लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है. मेडिकल टीम के डॉक्टर मूर्तजा अंसारी और परिजनों का कहना है की शराब पिने और गांजा पिने से मौत हुई है. 36 घंटे के अंदर मठिया गांव में पांच की मौत हुई है. एक के बाद एक लोगों की मौत से गांव में दहशत हैं. वहीं परिजनों ने आनन फानन में सभी शव का दाह संस्कार कर दिया है।

घटना लौरिया थाना क्षेत्र की है. जहां लौरिया के मठिया गांव में मौत के बाद दहशत फैला हुआ है. पांच लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई हैं. शराब पीने से मौत की आशंका जताई जा रही हैं. मौत की सूचना पर घटना स्थल पर मेडिकल टीम पहुंची हुई है. एक के बाद एक लोगों की मौत से गांव में दहशत का माहौल है. मौत के कारणों की जांच में प्रशासनिक की टीम जुटी हुई हैं. मृतक प्रदीप के बड़े भाई का कहना है की उनका भाई गांव में शराब पिया था. तबियत खराब हुई और उसकी मौत हो गई है. वहीं मृतक मनीष की भी मौत शराब पिने से हुई है. सुरेश चौधरी, शिव राम, नरसिंग शाह सबकी मौत संदिग्ध स्थिति में हुई है. जाँच के लिए गांव में मेडिकल टीम पहुंची है. मरने वाले अधिकतर युवा है. वहीं परिजनों ने आनन फानन में सभी शव का दाह संस्कार कर दिया है।

वहीं ऐडीशनल सीएस डॉ. मूर्तजा अंसारी ने बताया है की दो की मौत नशे की सेवन करने से हुई है. परिजनों ने सब शवों का दाह संस्कार कर दिया है. मेडिकल टीम सभी मौतो का जाँच रिपोर्ट तैयार कर रहीं है. बता दे की लौरिया थाना प्रभारी रमेश शर्मा को मात्र 5 दिन हुए थाना में पहुंचे हुए और 5 लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. इसके पहले वह सर्किल इंस्पेक्टर में थे महज एक महीने ही वह सर्किल इंस्पेक्टर रहे और फिर उन्हें लौरिया थाना दे दिया गया. आज पांच लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत होने से गांव में दहशत का माहौल है।

Tags:bihar newsbiharbihar latest newsbihar news livebihar jharkhand newsbihar videobihar politicsbihanbihar today newsbihar jobsrahul gandhi bihar visitdihanrihanbihar natokbihar election 2025bihar cartoonbihar cold wavebihar ki khabarbihar hindi newsbihar vlograhul gandhi biharrahul gandhi in biharbihar breakingrahul gandhi in bihar livebihar news todaydihan natok

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.