✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

ज्वेलरी दुकान से 40 लाख की लूट, जानें किस तरह दिनदहाड़े अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:52:04 AM

औरंगाबाद(AURANGABAD):बिहार किस कदर अपरादियों के हौसले बुलंद है. इसकी बानगी आये दिन देखने को मिलती है. मंगलवार को एक ऐसी ही घटना सामने आई. जिससे बिहार पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा करता है. जहां दुकानदार ज्वेलरी दुकानदार से हथियार के बल पर 40 लाख की ज्वेलरी की लूट की गई. जिसके बाद लोग खौफ में है.

हथियार के बल पर ज्वेलरी दुकान में 40 लाख की लूट

आपको बताये कि ये पूरी घटना बिहार के औरंगाबाद जिले के सत्येंद्र नगर की है. जहां वार्ड संख्या 3  मुख्य मार्ग स्थित मां दुर्गा ज्वेलरी दुकान में अचानक बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधी दिनदहाड़े आये और दुकान के मालिक के सिर पर बंदूक सटाकर पूरी दुकान लूट ली. जिसमे साने-चांदी के जेवर सहित कैश शामिल है. लगभग 40 लाख की लूट की गई. जब दुकनदार ने विरोध किया तो अपराधियों पिस्टल के बट से मारकर उसको घायल कर दिया. और  हवाई फायरिंग और हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गये.

नकाबपोश 3 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

दिनदहाड़े हुई इस लूट के बाद अब पुलिस लकीर पीट रही है. पीड़ित दुकानदार विकास सोनी ने बताया कि शहर के दोपहर के वक्त इक्का-दुक्का ग्राहक दुकान में थे. इसी दौरान दुकान के बाहर एक बाइक रूकी. बाइक पर तीन लोग सवार थे. जिनके चेहरे ढ़के हुए थे. उन्होने समझा कि तीनों ग्राहक है और तपती गर्मी में लू से बचने के लिए चेहरा ढ़क रखा है. बाइक से उतरकर तीनों उनके जेवर दुकान में आएं और आते ही उन्होने मुझे गन प्वाइंट पर ले लिया. साथ ही पिस्टल के बल पर दुकान में रहे अन्य लोगो को भी पिस्टल का भय दिखाकर चुप करा दिया. इसके बाद अपराधियों ने दुकान के कैश काउंटर में रखी नगदी समेत सोने चांदी के सारे जेवर लूट लिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

वारदात की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक एएसपी सह सदर अनुमंडल पुलिस पदधिकारी और औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे. और मामले की जानकारी ली. पुलिस अपराधियों की शिनाख्त के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है. पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं घायल दुकानदार का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. लूट की घटना के बाद व्यवसायी के परिजनों में हाहाकार मचा है. उनका रो-रोकर बुरा हाल है. अपराधियों की कोई पहचान नहीं हो सकी है. फिलहाल पुलिस अपराधियों का पता लगाने में जुटी हुई है.

Tags:40 lakh lootedjewelery shopcriminalsincident in broad daylightbiharaurangabadpolicebikersmaskinjuredshop owner

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.