☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सुपौल; ठनका की चपेट में आयें 4 लोग, दो की मौत दो घायल,पढ़े पूरी खबर

सुपौल; ठनका की चपेट में आयें 4 लोग, दो की मौत दो घायल,पढ़े पूरी खबर

सुपौल(SUPAUL):बिहार के सुपौल जिले में तेज बारिश के साथ वज्रपात ग्रामीणों पर कहर बनकर बरपा. जहां मरौना अंचल के नदी थाना क्षेत्र स्थित सिसौनी गांव में ठनका गिरने से 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि वज्रपात की चपेट में आने से 2 अन्य लोग भी झुलस कर जख्मी हो गए. जख्मियों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में भर्ती कराया गया है. जहां दोनों का इलाज चल रहा है.

वज्रपात की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत

वहीं मृतकों की पहचान सिसौनी गांव निवासी 62 वर्षीय मुसहरु साह और 50 वर्षीय लखन यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान दोनों एक दुकान के पास गुमटी के नीचे खड़े थे. इसी बीच तेज आवाज के साथ ठनका गिरा जिसकी चपेट में 4 लोग आ गए. जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मरौना के प्रभारी सीओ किसलय कुमार, नदी थानाध्यक्ष राजीव कुमार सहित अन्य घटनास्थल पर पहुंचे. और विभागीय अधिकारी और पुलिस जांच में जुट गई.

Published at:02 Jul 2023 02:17 PM (IST)
Tags:Thankatwo diedtwo injuredbiharsupaulbijlinitish kumarpatna4 people came under the grip of Thankatwo died and two injuredread full news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.