✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बेगूसराय में 3 दिनों में 3 नाबालिग लड़कियां लापता, परिजनों को मानव तस्करी का सता रहा डर

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:27:33 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बेगूसराय में पिछले 3 दिनों में 3 नाबालिक लड़कियों के गायब होने की घटना सामने आई है. बता दें 31 मई को तीनों सहेली स्कूल के लिए निकली थी, मगर तीनों वापस घर नहीं लौटी. काफी देर बाद जब इनकी कोई सूचना नहीं मिली तो परिजनों ने तीनों को ढूंढना शुरू कर दिया ,लेकिन अब तक इनकी कोई जानकारी नहीं मिली है. परिजनों ने थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है. लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली है. अचानक 3 लड़कियों के गायब होने से पूरे इलाके में सनसनी फैला गई.

31 मई से लापता

ये मामला बेगूसराय के मंझौल थाना इलाके के पावड़ा वार्ड नंबर 5 का है. इस मामले में बताया गया कि तीनों सहेलियां पवरा मध्य विद्यालय में पढ़ती हैं तीनों एक साथ 31 मई को घर से पढ़ने के लिए निकली थी जिसके बाद से ये लड़कियां गायब है. लापता हुई लड़कियों में से एक लड़की सुनील पासवान की 15 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी है, दूसरी लड़की की नाम सानिया सोनी है. वहीं, तीसरी लड़की मोहम्मद मुर्तजा की पुत्री नगमा खातून है. एक बच्ची की मां का कहना है कि तीनों का बहला फुसलाकर अपहरण किया गया है. परिजनों को बच्चियों के साथ मानव तस्करी होने का भी डर सता रहा है

जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन बच्चियां स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी. तीनों स्कूल गई उसके बाद घर नहीं लौटी. पुलिस तीनों की तलाश में जुटी हुई है. वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस गंभीर नजर आ रही है. पुलिस को परिजनों से जानकारी मिली है कि तीनों बच्चियों के पास मोबाइल फोन भी थे. मोबाइल डिटेल्स को खंगाला जा रहा है. वहीं, सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस को मोबाइल से कई जानकारियां भी मिली हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीनों को बरामद कर लिया जाएगा. 

 

Tags:3 minor girls missing in 3 daysBegusaraihuman traffickingBIHARNEWSBIHARUPDATEBIHARBIHARCRIMETHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.