✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

खाना बनाते समय आग लगने से 3 बच्चियों की जिंदा जलकर मौत, पूर्व मंत्री ने परिजनों को सौंपा 12 लाख का चेक

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:21:11 AM

मोतिहारी (MOTIHARI) : मोतिहारी के नरकटिया में भीषण अग्निकांड में तीन मासूम बच्चियों की जलकर मौत हो गई. मौत के बाद देर शाम बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और नरकटिया विधायक डॉ शमीम अहमद ने सारी औपचारिकताएं पूरी की और चंद घंटों के अंदर ही मृतक बच्चियों के परिजनों को 12 लाख रुपये का मुआवजा चेक दे दिया. पूर्व मंत्री डॉ शमीम अहमद और रक्सौल एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित ने मृतक मुस्कान पायल और संतोषी की मां को चेक सौंपा. इस दौरान अग्निकांड में तीन घर भी जल गए. उन पीड़ित परिवारों को भी 11 हजार रुपये का चेक दिया गया. इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ शमीम अहमद ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है. मुआवजे का चेक तत्काल परिजनों को दे दिया गया और भविष्य में भी हम उन्हें हर संभव मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे.

बताते चलें कि दरपा थाना क्षेत्र के नरकटिया बाजार के पास एक घर में गुरुवार दोपहर खाना बनाते समय भीषण आग लग गई. इस हादसे में तीन मासूम बच्चियों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है.

 

Tags:3 girls burntburntcooking foodformer ministercheque of Rs 12 lakhfamily

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.