✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

2035 सर्वेक्षण कर्मियों ने फिर बहाली के लिए की अपील,हड़ताल के कारण सेवा से किया गया था बर्खास्त 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:17:18 AM

पटना(PATNA):भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के अंतर्गत कार्यरत जिन विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों को पूर्व में हड़ताल के कारण सेवा से बर्खास्त किया गया था, उन्हें अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा पुनः सेवा में लौटने का अवसर प्रदान किया जा रहा है. इस मानवीय पहल के तहत बर्खास्त कर्मियों को अपील करने की सुविधा दी गई है, ताकि वे पुनर्बहाली के लिए आवेदन कर सकें.जिसके तहत बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे है.

अब तक 2035 कर्मियों ने पुनर्बहाली के लिए आवेदन प्रस्तुत किए है

विभाग के स्तर से अपील करने के लिए निर्गत ईमेल आईडी appealdlrs@gmail.com – पर अब तक 2035 कर्मियों ने पुनर्बहाली के लिए आवेदन प्रस्तुत किए है, और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनमें से 402 अपीलों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जबकि शेष आवेदनों की समीक्षा प्रक्रिया प्रगति पर है.इसके अतिरिक्त, 3321 संविदा कर्मी पहले ही हड़ताल समाप्त कर पुनः कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं, जिससे विभागीय कार्यों की नियमितता बहाल होने लगी है.

ऑनलाइन भी अपनी अपील प्रस्तुत कर सकते है

विभाग ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक संविदा कर्मी विभाग के पटना स्थित कार्यालय में कार्यालय अवधि के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अथवा निर्धारित ईमेल पते के माध्यम से ऑनलाइन भी अपनी अपील प्रस्तुत कर सकते है.विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह पहल उन कर्मियों के लिए एक उचित अवसर है, जो पूर्व में सेवा से बर्खास्त किए गए थे लेकिन अब पुनः कार्य पर लौटने की इच्छा रखते हैं। पहले दिन 54 कर्मियों की वापसी के साथ शुरुआत हुई थी, इसके बाद इनकी संख्या बढ़कर 235 हो गई थी.कार्य पर वापस लौटने वाले संविदाकर्मियों की संख्या उत्तरोत्तर बढ़ रही है, जो इस प्रक्रिया की प्रभावशीलता को दर्शाता है.

Tags:Revenue and Land Reforms DepartmentTrending newsViral newsCm nitish kumarBiharBihar newsBihar news todayPatnaPatna newsPatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.