☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बेटे के शव के सामने बैठ मां कर रही थी मनुहार, उठाे बेटा, चाय तो पी लो

बेटे के शव के सामने बैठ मां कर रही थी मनुहार, उठाे बेटा, चाय तो पी लो

पटना (PATNA ) : पटना के सैलव राज ने मंगलवार को घातक कदम उठाते हुए अपनी जान दे दी है. गर्लफ्रेंड ने बात नहीं मानी तो सैलव  ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. शैलव DTO ऑफिस में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के तौर पर कार्यरत था. 25  वर्षीय युवक ने अपनी मां और छोटा भाई के साथ पटना में ही कदमकुआं थाना के लोहानीपुर के काशीनाथ लेन का रहने वाला था. शैलाव के पिता का देहांत बचपन में ही हो गया था. 

जहर खाकर गंवाई जान 

 मंगलवार की सुबह शैलाव के परिवारवालों की नजर कमरे में पड़ी तो उसके मुंह से झाग आ रहा था. परिजन अफरातफरी में PMCH अस्पताल लेकर गए. वहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. परिजनों के मुताबिक सोमवार को देर रात तक सब ठीक था. 2  बजे रात के बाद ही उसने जहर खायी है.  

उठो, चाय पी लो बेटा.. कह रही थी मां 

शैलाव केघर के पास ही उसके अन्य रिश्तेदार भी रहते हैं. भांजे की मौत कोई खबर सुनते ही पूरा परिवार शैलव के घर पंहुचा. घर के अंदर का माहौल गम में तब्दील हो चुका था.जवान बेटे की लाश के पास बैठकर  रोती  हुई मां ,बार -बार बेटे को उठकर चाय पीने की  गुहार लगा रही थी. मां की इस बात को सुनकर सभी रो रहे थे.

 20  लाख रूपए की मांग 

परिजनों के मुताबिक यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. एक मेडिकल स्टूडेंट से सैलव बेपनाह प्यार करता था. पटना के हॉस्टल में रह कर लड़की पढ़ाई करती थी.  पहले LOCKDOWN  के दौरान लड़की अपनी माँ के साथ सैलव के घर में आकर दो महीने रही भी थी. शैलव उस लड़की से शादी करना  चाहता था. लेकिन लड़की 20  लाख रुपए की मांग करती थी. 20 लाख रुपए देने पर ही वो शादी करने की बात कहती थी. पटना से दिल्ली जाने के बाद युवक को टॉर्चर करती थी. युवक डिप्रेशन में  चला गया था. 

रिपोर्ट :रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो)

Published at:12 Oct 2021 06:26 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.