✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बाढ़ में सब्जी व्यापारी से 2 लाख की लूट, पढ़ें कैसे गैंग बनाकर दिया लूटकांड को अंजाम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:19:59 PM

बाढ़(BARH):पटना के बाढ़ थाना अंतर्गत बाजार समिति में सब्जी व्यापारी से दो लाख रुपए लूट की घटना हुई.सूत्रों के अनुसार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग समेत तीन को हिरासत में लिया है. जिसमें सकसोहरा थाना क्षेत्र के एक आरोपी के माता-पिता शामिल है.वहीं मामले में घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी सकसोहरा से बरामद हुई है.

पढ़ें कैसे गैंग बनाकर दिया गया लूटकांड को अंजाम

बताया जा रहा है कि एक गैंग के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है.जिसमें शामिल आरोपी पूर्व में लूट की कई घटना को अंजाम दे चुके है.जानकारी के अनुसार घटना में शामिल आरोपी हाल ही में जेल से छूटा है. पुलिस घटना में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.

पढ़ें पीड़ित ने क्या कहा

व्यापारी हीरा कुमार ने बताया कि वह मंडी में प्रतिदिन सब्जी का व्यापार करते हैं, वह उधार और नगद दोनों तरह से व्यवसाय करते है. खरीदार एक दिन बाद पेमेंट करते ह, सुबह 6:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक वह रुपए जमा किए थे, जो लगभग 2 लाख थी. रुपए झोले में भरकर टेबल पर रखा हुआ था, एक युवक टेबल के पास कुछ समय से रेकी कर रहा था. तीन-चार व्यक्ति व्यापारी को घेरकर लेनदेन करने लगे तभी अचानक उनकी नजर टेबल पड़ी. रुपयों से भरा झोला गायब था, वह इधर-उधर देखने लगे तो वह युवक भी गायब था.व्यापारी ने कहा कि उन्हें युवक पर संदेह हुआ लेकिन कई लोग प्रतिदिन आते जाते हैं और खड़ा होकर किसी का इंतजार भी करते है. व्यापारी के अनुसार युवक अकेला था, जिसपर उन्हें संदेह है. पुलिस को मामले की सूचना दी गई, एक नाबालिग को पकड़कर पुलिस को हिरासत में दिया गया है.

Tags:LootkandLootkand in patnaLootkand news barhCrime news biharTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayBarhBarh newsBarh news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.