✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

हथियार के बल पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 2 लाख की लूट, पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गिरफ्तारी का दिया आश्वासन 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:29:35 PM

बिहटा (BIHTA): बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर है. आए दिन अपराधी लूट, हत्या जैसी वारदात को अंजाम देते हैं. ताजा मामला बिहटा का है. मनेर नगर परिषद क्षेत्र के दरगाह के समीप बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 1लाख 87 हजार की लूट कर ली.  लूट की घटना को अंजाम देकर आराम से अपराधी मौके से फरार हो गए. लूट की घटना की सूचना मिलते ही मनेर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

पुलिस कर रही जांच

इस संबंध में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी ने पुलिस को बताया कि वह हल्दी छपरा से और इस्लाम गंज से स्वयं सहायता समूह की पैसा लेकर बिहटा कार्यालय जा रहे थे. इसी बीच तीन बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर मनेर दरगाह के समीप सुनसान सड़क होने का फायदा उठाकर लूट लिया. हालांकि इस घटना में माइक्रोफाइनेंस कर्मी श्रवण कुमार की जान बाल-बाल बच गई. लूट की घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है. इधर मनेर पुलिस अपराधियों को 12 घंटा के अंदर गिरफ्तार करने की बात कह रही है.

Tags:Bihar crime newsBIHTA news updateMicro finance company worker2 lakh looted from the worker of micro finance company

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.