☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

दिनदहाड़े बैंक लूटने के आरोप में चार अपराधी गिरफ्तार, कई हथियार भी बरामद

दिनदहाड़े बैंक लूटने के आरोप में चार अपराधी गिरफ्तार, कई हथियार भी बरामद

रोहतास(ROHTAS): जिले के डेहरी में आए दिन लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रोहतास के एसपी आशीष भारती ने प्रेस वार्ता कर एक साथ कई लूट कांडों का उद्भेदन किया है. इसमें 3 जून को बिक्रमगंज में भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड नामक फाइनेंस कंपनी से 6 लाख रुपए लूट का मामला भी शामिल है. इसके अलावा पिछले महीने की 18 मई को नोखा में बंधन बैंक से भी लूटपाट हुई थी. इन दोनों कांडों में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से दो देशी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस के अलावा बाइक और लूट के 13 हज़ार 400 रुपये नगद भी मिले हैं.

ये भी पढ़ें:

GIRIDIH: नो एंट्री में घुसी बस ने मारी बिजली के पोल में टक्कर, उसके बाद क्या हुआ- पढ़िये

आसपास के जिलों में भी लुटेरे करते थे लूटपाट

एसपी आशीष भारती ने बताया कि इस कांड का मास्टरमाइंड अजय कुमार टाइगर को संझौली से पकड़ा गया. इसके बाद दावथ से श्रीकांत, ओम प्रकाश महतो और बृज किशोर यादव को गिरफ्तार किया गया. बृज किशोर यादव के घर से दो देसी कट्टा और 7 जिंदा कारतूस मिले. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी रोहतास के अलावा आसपास के जिलों में भी लूट कांड को अंजाम दे चुके हैं. पिछले महीने दावथ में एक बाइक लूट के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई थी. इसके अलावा सूर्यपुरा में बंधन बैंक के कर्मी से 50 हज़ार रुपये लूटे गए थे. साथ ही बक्सर के नावाडीह में अप्रैल महीने में भी एक लूट कांड को अजय टाइगर के गिरोह ने अंजाम दिया था. इन अपराधियों ने स्वीकार किया है कि एक अप्रैल को पीरों में एक बैंक के सीएसपी सेंटर को भी इन लोगों ने ही लूटा था. पुलिस ने इन लोगों के पास से लूट का लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया है.  

 

 

Published at:12 Jun 2022 06:45 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.