✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

गुड्डे-गुड़ियों से खेलने की उम्र में रचाया जा रहा ब्याह, वीडियो वायरल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:23:32 AM

गया (GAYA) : जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया में बाल विवाह का मामला सामने आया है. शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, यह बाल विवाह बंजारा समुदाय से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है जिसे आम भाषा में घुमंतु जाति कहा जाता है. मामले में शादी से पहले नाबालिग दूल्हा और दुल्हन को हल्दी की रस्म और अन्य परंपराओं को पूरा किया जा रहा हैं, जिसके बाद एक मंदिर परिसर में दोनों की शादी ढोल बाजे के साथ संपन्न कराई गई.

इस समुदाय में अधिकांश शादियां नाबालिग उम्र मे हो रही है

जानकारी के अनुसार बंजारा समुदाय में कम उम्र में शादी की परंपरा रही है. हालांकि बिहार की सरकार कम उम्र में शादी या बाल विवाह को लेकर पूरी तरह गंभीर रही है,  कई बार ऐसे मामले संज्ञान में आते ही प्रशासनिक महकमा तुरंतऐसी शादियों को रोकने के लिए कदम उठाता है लेकिन कहा जाता है कि बंजारा समुदाय अपने परंपरा और रीति-रिवाज से बंधे हुए हैं और यही वजह है कि इस समाज में अधिकांश शादियां नाबालिग उम्र में ही कर दी जाती है.

वीडियो हो रहा है वायरल

इस बाल विवाह का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जोकि डुमरिया प्रखंड अंतर्गत मंझौली बाजार के समीप का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक लड़की झारखंड के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाली है जबकि लड़का औरंगाबाद जिले के देव क्षेत्र का रहने वाला है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.