✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पप्पू यादव ने बोला लालू, तेजस्वी और नीतीशपर हमला, कहा सत्ता में आया तो नहीं होगा एजुकेशन-हेल्थ में कोई आरक्षण  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:24:54 AM

पटना (PATNA) : हमेशा किंग मेकर की भूमिका में रहने वाले लालू यादव पर जाप नेता पप्पू यादव ने सवाल उठाए हैं. पप्पू यादव ने लालू यादव की सरकार बिहार में रहने के समय जाति जनगणना नहीं कराए जाने पर उंगली उठाई है. साथ ही कहा कि केंद्र में रेल मंत्री रहने पर और गठबंधन की सरकार के समय केंद्र में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा लालू यादव ने क्यों नही दिलाया.

तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

जान अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर आरोप लगते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने कहा है कि वो जाति जनगणना कराएंगे और तेजस्वी यादव जनता को गुमराह करने के लिए पैदल मार्च और मुख्यमंत्री से मिलने का बहाना करते हैं. उन्होंने कहा तेजस्वी यादव ने पिता की अनुकंपा पर चुनाव जीता और बिहार के लोगो के साथ विश्वासघात किया है. साथ ही बिहार के बंटवारे, बिहार में पलायन और जाति जनगणना में राजद ने विश्वास घाट किया है. बिहार में हमेशा पेपर लीक होता है, साथ ही रंजन यादव जी के समय बीपीएससी की बहाली पर जांच सीबीआई से करने की मांग की. पप्पू यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष बीपीएससी परीक्षा जांच को लेकर दिग्भ्रमित कर रहे हैं और छोटे लोगो को फंसा कर बड़े बड़े पदाधिकारियों को बचाया जाता है.

विश्ववरैया भवन लगी आग पर उठाए सवाल

पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि बिना पैसे के गरीब के बच्चे किसी सरकारी में नहीं जा पाते और इस मुद्दे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष ने दबाने की कोशिश की है जिसके बाद उन्होंने इस मामले की पूर्ण जांच में सीबीआई से करवाने की मांग की है. विश्ववरैया भवन में लगी आग पर भी उन्होंने सरकार की संलिप्ता पर सवाल उठाया, उन्होंने कहा कि नल जल और पीडब्ल्यूडी जैसे घोटाले की फाइल जलायी गयी है और कहा कि ये आग लगी नहीं है, लगायी गयी है. उन्होंने कहा कि बार बार आग बिहार के सेक्रेटेरिएट में ही क्यों लगती है,किसी और अन्य राज्य में क्यों नहीं लगती. उन्होंने कहा कि जब सरकार एक सेक्रेटेरिएट को नहीं बचा सकते तो बिहार को कैसे बचा सकते हैं जिसकी वजह से सरकार में नैतिकता खत्म हो गयी है.

मुख्यमंत्री पर भी बोला हमला

पप्पू यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने चुनाव के समय जो बहाली की बात की थी उसका कोई अता पता नहीं है. इस कारण आज भी विद्यार्थी सड़क पर नौकरी के लिए भटक रहे हैं. इसीलिए बिहार के नौजवानों में गुस्सा  है. साथ ही कोचिंग संस्थानों के मालिकों पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग भ्रष्टाचार के जनक हैं. पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि कुर्मी से ज्यादा संख्या बिहार में कुशवाहा की है तो नीतीश जी कुशवाहा समाज में से मुख्यमंत्री की घोषणा क्यों नही करते हैं . उन्होंने कहा कि अगर वो सत्ता में आते हैं तो एजुकेशन और हेल्थ विभाग में आरक्षण नहीं रखा जाएगा.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.