✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

हितैषी बन कर आयी और नवजात को लेकर हो गई नौ-दो-ग्यारह

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:10:46 AM

नालंदा (NALANDA) :  जिले के बिहारशरीफ स्थित एक निजी क्लीनिक से नवजात की चोरी का मामला सामने आया है. बताया गया है कि चण्डी निवासी बबन मांझी की पत्नी पूजा कुमारी को प्रसव के दौरान तेज दर्द होने पर परिजन ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. यहां उसे लड़का पैदा हुआ. लेकिन इसी दौरान उसकी तबियत बिगड़ने लगी.  परिजन ने उसे अम्बेर रोड स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. यहीं से बच्चे की चोरी होने की बात सामने आ रही है.

पुलिस कर रही छानबीन

जानकारी के मुताबिक वहां एक महिला जो खुद का नाम आशा बता रही थी, सेवा करने की बात कह महिला के पास गयी.  उसने महिला के पति को खाना लाने को कहा. उसके कुछ देर बाद वह कमरे से नवजात को लेकर फरार हो गयी है. थोड़ी देर बाद जब महिला को होश आया तो वह अपने बच्चे का  तलाश करने लगी. उसके बाद उसे पता चला कि बच्चा तो अस्पताल में है ही नहीं. काफी खोजबीन के बाद पता चला कि जो महिला आशा बन कर आयी थी, वही मौका पाकर बच्चे को लेकर फरार हो गयी. क्लीनिक के संचालक पंकज कुमार ने बताया कि महिला पर लोगों को शक है. स्थानीय थाने को सूचना दे दी गई है. पुलिस अस्पताल पहुंच कर परिजन से पूछताछ कर जांच कर रही है.  हालांकि वह महिला कौन थी, इसका पता नहीं चल पाया है. नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.