✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

छपरा में जहरीली शराब पीने से पांच की मौत, छह की हालत नाजुक

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:10:25 PM

छपरा (CHAPRA) : जिले के अमनौर और मकेर थाना क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन लोग विषाक्त शराब के सेवन से मौत के मुंह में फंसे हुए हैं. जबकि पांच की मौत हो चुकी है. हालांकि मृतक के परिजनों ने पुलिस और पुलिस समर्थित जनप्रतिनिधियों के दबाव में आकर बयान बदल दिया है. साथ ही शव का दाह संस्कार भी करवा दिया गया है. ताकि साक्ष्य को आसानी से मिटाया जा सके. जबकि मृतक के परिजनों द्वारा शराब पीने से मौत होने की बात कही जा रही है. वहीं मढ़ौरा अनुमंडल के एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा का कहना है कि ठंड से मौत हुई है. ग्रामीणों द्वारा इस बयान को हास्यप्रद बताया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि जहरीली शराब के सेवन से सभी लोग मर रहे हैं. अधिकारी और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के दबाव में बयान बदल रहे हैं.

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की पहचान में अमनौर निवासी नरसिंह, भानपुर निवासी 55 वर्षीय राम नाथ राय, परमानन्द छपरा गांव निवासी 45 वर्षीय कृष्णा महतो उर्फ टूना महतो, बसंतपुर बंगला निवासी 52 वर्षीय ईशा मिया नाम शामिल हैं.  वहीं परमानन्द छपरा गांव निवासी पलटन महतो के आखों की रौशनी गायब हो गई है. उनका उपचार मुजफ्फरपुर के किसी निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. वहीं मकेर प्रखण्ड के मृतकों की पहचान नवगाढा गांव निवासी 55 वर्षीय भरत राय, नंदन कैतुका गांव निवासी 55 वर्षीय बृजबिहारी राय, आरा मशीन पर काम करने वाला कारीगर अनिल मिस्त्री शामिल हैं. वहीं तारा अमनौर गांव निवासी 20 वर्षीय सूरज बैठा को छपरा के निजी अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है. जो जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद भी पुलिसिया भय के कारण सभी लोग अपना-अपना जुबान बंद किये हुए हैं. पुलिस इसे ठंड के कारण हुई मौत की बात कह रही है. हालांकि आस पास के ग्रामीण और मृतक के परिजन दबे जुबान विषाक्त शराब के सेवन से मौत की बात कह रहे हैं. अब देखना यह होगा कि न्याय की जीत होती है या फ़िर पुलिस प्रशासन के समक्ष सभी नतमस्तक हो जाते हैं.

मामले में लीपापोती

सबसे दिलचस्प बात यह है कि जहरीली शराब से मौत की बात सामने आ रही है. वह सभी लोग अमनौर और मकेर प्रखण्ड क्षेत्र के निवासी बताये जा रहे हैं. जहां से भाजपा विधायक कृष्णा कुमार मंटू हैं तो वहीं स्थानीय सारण संसदीय क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी हैं. जब इनके क्षेत्र में शराब पीने से मौत हुई है तो मामले में लीपापोती होना लाजिमी हो जाता है. बता दें कि जहरीली शराब की मौत के बात सामने आने पर सीवान जिले के दरौली से भाकपा माले विधायक सत्यदेव राम, सारण राजद के जिलाध्यक्ष सुनील राय, राजद के जिला महासचिव सह पूर्व मुखिया विजय कुमार विधार्थी मृतक के घर और अस्पताल पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मिल कर ढांढस बढ़ाते हुए कहा कि आपको न्याय जरूर मिलेगा. आगे उन्होंने कहा कि सरकार की शराब बंदी पूर्ण रूप से फेल है. विषाक्त शराब के सेवन से मौत होने के बाद उनके परिजनों को डरा धमका कर बयान बदलवाया जा रहा है. इन्होंने सरकार से स्थानीय पुलिस अधिकारी को बरखास्त करने की मांग की है.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.