☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार के पूर्व सीएम का एलान, एक हजार करोड़ रुपए दें, वरना गठबंधन टूटेगा

गया (GAYA) : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर बड़ा बयान देकर राजनितिक गलियारे में खलबली मचा दी है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गया जिले के इमामगंज विधानसभा में आयोजित एक मंच से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर धमकाया है. मांझी ने कहा कि उनके बेटे मंत्री संतोष कुमार के फंड में एक हजार करोड़ रुपए नहीं दिया गया तो वे गठबंधन से पलटी मार देंगे.

बता दें कि जीतन राम मांझी विगत 6  दिसंबर को गया जिले के इमामगंज विधानसभा में आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने अपने पुत्र संतोष कुमार सुमन को कहा है कि आप एक हजार करोड़ की योजनाओं का एस्टीमेट बनाकर रखें और इसके लिए हमने सीएम नीतीश कुमार से मांग किया है कि एक हजार करोड़ की योजना दें. अगर वे वैसा नहीं करते हैं तो हम पलटी मार देंगे और महागठबंधन में चले जाएंगे. इस राशि से क्षेत्र में सैकड़ों योजनाओं का जीर्णोद्धार होगा. उन्होंने कहा कि हम अपने उम्र की अंतिम पारी खेल रहे हैं और चाहते हैं कि उम्र के अंतिम पारी में हमारा यश बरकरार रहे.

Published at:08 Dec 2021 11:25 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.