✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पूर्व सांसद आनन्द मोहन का बयान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इतनी नफरत है तो मुझे गोली मार दें

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:32:49 AM

सहरसा (SAHARSA) : गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णनैया हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व सांसद आनन्द मोहन सहरसा कोर्ट में पेशी के दौरान पत्रकार से मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मेरी आजीवन कारावास की सजा पूरी हो चुकी है. बावजूद नीतीश सरकार मुझे जेल में कैद किए हुए हैं. मेरी रिहाई करने के बजाए, वे बदले की भावना से जेल के वार्ड में छापामारी करवा रहे हैं. जेल में चार मोबाईल की बरामदगी दिखाकर वे मुझे बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं. आनंद मोहन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विरोधी दल पर जमकर बरसे.

“मुझसे तकलीफ है तो मुझे गोली मार दें”

उन्होंने ये भी कहा कि कानून और संविधान से सभी बंधे हैं. जेल एक संस्था है सराय नहीं. जहां कोई मुंह उठाकर कभी भी चले आए. तलाशी के दौरान वरीय पदाधिकारी बाहर मौजूद थे जबकि डीएसपी और एसडीओ ने जेल में छापामारी की थी. कायदे से जेल अधीक्षक छुट्टी में थे लेकिन उनके ही आवेदन पर उन पर मामला दर्ज किया गया. जेल अधीक्षक द्वारा उनके पास चार मोबाइल दिखाए गए, जो सरासर झूठ है. साथ ही उन्होंने कहा कि आजीवन कारावास के 14 साल बीत जाने के साढ़े पांच महीने के बाद भी उन्हें जेल से रिहा नहीं किया जा रहा है. यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है. उन्होंने सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि अगर उन लोगों को मुझ से इतनी ही तकलीफ है तो मुझे गोली मार दे या नहीं तो जेल के अंदर खाने में जहर मिला दे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.