☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

छठ के लिए गांव गया था परिवार, चोरों ने उड़ा लिए नौ लाख के जेवर और डेढ़ लाख रुपए नगद

छठ के लिए गांव गया था परिवार, चोरों ने उड़ा लिए नौ लाख के जेवर और डेढ़ लाख रुपए नगद

गया (GAYA ): मुफस्सिल थाना थेत्र के सलेमपुर मुहल्ले में चोरी की बड़ी घटना सामने आयी है. यहां एक परिवारछठ मनाने के लिए गांव गया था. उनकी अनुपस्थिति में साढ़े 9 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात की चोरी हो गयी है.

जानकारी के मुतबिक सुबह जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा टूटा देखा तो परिवार को सूचना दी. घर के भीतर आलमीरा टूटा हुआ था. आलमीरे का पूरा सामान बिखरा हुआ था. अंदर के सभी दरवाजे के ताले भी टूटे हुए थे. 9 लाख के सोने चांदी के जेवरात के साथ साथ डेढ़ लाख रुपए नकदी की चोरी हुई है. सभी जरुरी कागजात भी गायब हैं. घर की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है. पीड़ित के किरायेदार के घर में भी चोरी की गयी है. घटना की सूचना थाना को दे दी गयी है. 

रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Published at:12 Nov 2021 11:29 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.