✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सड़क हादसे में सिटी एसपी के पुत्र की मौत, सड़क में गड्ढे के कारण हुई दुर्घटना

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:52:09 PM

वैशाली(VAISHALI): जिले के सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के दौलतपुर के पास बुधवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक मुजफ्फरपुर सिटी एसपी राजेश कुमार का पुत्र था. वहीं उनके साथ गाड़ी में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई. शव को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. घायल युवक को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायल युवक अंगद कुमार के मुताबिक सिटी एसपी मुजफ्फरपुर राजेश कुमार का पुत्र राजवीर शेखर के साथ गाड़ी से जा रहे थे. इसी दौरान गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे के पानी में पलट गई. इससे घटनास्थल पर ही राजीव शेखर की मौत हो गई. वहीं घायल अंगद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अंगद कुमार हरेराम यादव का पुत्र बताया गया है जो मधेपुरा जिला के साहूगढ़ के मोरकाही टोला का रहने वाला है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.