✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जिस घर में बहन की डोली उठने वाली थी, वहां से उठी भाई की अर्थी, जुआ के दौरान विवाद ने लील ली दो की जान

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:20:02 PM

बेगूसराय (BEGUSARAI) दिवाली की रात जुआ खेलने के दौरान दो गुट आपस में ही भीड़ गए. मामला  इतना बढ़ गया कि विवाद में दोनों गुटों ने जमकर फायरिंग की. फायरिंग  में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल भी हो गए.

क्या है मामला

सिंघौल थान क्षेत्र के नागदाह के रहनेवाले हरदेव महतो का बेटा पंकज कुमार दुकान चलाता था. जानकारी के मुताबिक उसकी बहन की शादी 21 नवंबर को होने वाली थी. पंकज समेत पूरा परिवार इनदिनों शादी की ही तैयारी में लगा था. अब परिजनों का रो रोकर हाल बुरा है. परिजनों के मुताबिक पंकज दुकान से आने के बाद परिवार के साथ आकर पूजा पाठ कर रहा था. तभी किसी ने फ़ोन करके बुलाया था. सुबह में जानकारी मिली कि उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक मृतक दो भाई और पांच बहन था. चार बहनों की शादी हो गयी थी. सबसे छोटी बहन की शादी 21  नवंबर को होनेवाली थी. पंकज ही पूरे परिवार का भरण पोषण करता था. पूरे परिवार का भार उसपर ही था. मृतक पंकज के दो पुत्र और एक पुत्री हैं.  

रिपोर्ट :रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.