✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

छठ पर्व मनाने बिहार जा रहे हैं, तो देख लें अपने ट्रेन का समय-सारणी

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 9:48:10 AM

हाजीपुर(HAJIPUR): दीवाली एवं छठ महापर्व में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बिहार के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा . त्योहार को देखते हुए पटना एवं आनंद विहार टर्मिनस के मध्य गाड़ी संख्या 01684/01683 आनंद विहार टर्मिनस-पटना-आनंद विहार टर्मिनस गति शक्ति सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया गया है. इसका परिचालन 29 अक्टूबर से किया जाएगा जो 8 नवंबर तक चलेगा. बताया दें कि आगामी पूजा त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिये नई दिल्ली, दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनस से पूर्व मध्य रेल के सहरसा, दरभंगा, बरौनी एवं अन्य स्टेशनों के लिए छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा.

बिहार के लिए ट्रेनों से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है-----

 

  • 06980 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन दिनांक 08.11.2021 को किया जाएगा. यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस से 14.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर के रास्ते अगले दिन 14.30 बजे सहरसा पहुंचेगी.
  • 06977 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन दिनांक 09.11.2021 को किया जाएगा. यह ट्रेन सहरसा से 18.30 बजे प्रस्थान कर मुजफ्फरपुर, हाजीपुर के रास्ते अगले दिन 18.15 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी.
  • 04746 दिल्ली-कटिहार फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन दिनांक 08.11.2021 को किया जाएगा. यह ट्रेन दिल्ली से 15.05 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर, शाहपुर पटोरी के रास्ते अगले दिन 19.30 बजे कटिहार पहुंचेगी.
  • 04745 कटिहार-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन दिनांक 09.11.2021 को किया जाएगा. यह ट्रेन कटिहार से 22.30 बजे प्रस्थान कर शाहपुर पटोरी, हाजीपुर के रास्ते अगले दिन 02.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
  • 04548 आनंद विहार टर्मिनस-पटना फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 03.11.2021 को किया जाएगा. यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस से 15.00 बजे प्रस्थान कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., दानापुर के रास्ते अगले दिन 07.35 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.
  • 04547 पटना-आनंद विहार टर्मिनस फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 04.11.2021 को किया जाएगा. यह ट्रेन पटना से 09.45 बजे प्रस्थान कर दानापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते अगले दिन 01.50 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी.
  • 03765 सियालदह-पटना छठ स्पेशल का परिचालन दिनांक 05.11.2021 को किया जाएगा. यह ट्रेन सियालदह से 23.40 बजे प्रस्थान कर किउल, मोकामा, बख्तियारपुर के रास्ते अगले दिन 09.15 बजे पटना पहुंचेगी.
  • 03766 पटना-सियालदह छठ स्पेशल का परिचालन दिनांक 06.11.2021 को किया जाएगा. यह ट्रेन पटना से 10.30 बजे प्रस्थान कर बख्तियारपुर, मोकामा, किउल के रास्ते 20.45 बजे सियालदह पहुंचेगी.
  • 03763 सियालदह-रक्सौल छठ स्पेशल का परिचालन दिनांक 07.11.2021 को किया जाएगा. यह ट्रेन सियालदह से 23.40 बजे प्रस्थान कर किउल, बरौनी जं., समस्तीपुर, दरभंगा के रास्ते अगले दिन 13.35 बजे रक्सौल पहुंचेगी.
  • 03764 रक्सौल-सियालदह छठ स्पेशल का परिचालन दिनांक 08.11.2021 को किया जाएगा. यह ट्रेन रक्सौल से 21.00 बजे प्रस्थान कर दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी जं. के रास्ते 12.35 बजे सियालदह पहुंचेगी.
  • 03761 कोलकाता-नौतनवा छठ स्पेशल का परिचालन दिनांक 05 एवं 08 नवंबर, 2021 को किया जाएगा. यह ट्रेन कोलकाता से 18.30 बजे प्रस्थान कर किउल, मोकामा, पटना, पाटलिपुत्र, छपरा के रास्ते अगले दिन 11.00 बजे नौतनवा पहुंचेगी.
  • 03762 नौतनवा-कोलकाता छठ स्पेशल का परिचालन दिनांक 06 एवं 09 नवंबर, 2021 को किया जाएगा. यह ट्रेन नौतनवा से 14.00 बजे प्रस्थान कर छपरा, पाटलिपुत्र, मोकामा, किउल के रास्ते अगले दिन 09.10 बजे कोलकाता पहुंचेगी.
  • 03397 धनबाद-सीतामढ़ी छठ स्पेशल का परिचालन दिनांक 06 एवं 13 नवंबर, 2021 को किया जाएगा । यह ट्रेन धनबाद से 18.30 बजे प्रस्थान कर मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर के रास्ते अगले दिन 06.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी ।
  • 03398 सीतामढ़ी-धनबाद छठ स्पेशल का परिचालन दिनांक 07 एवं 14 नवंबर, 2021 को किया जाएगा । यह ट्रेन सीतामढ़ी से 09.30 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर के रास्ते 23.00 बजे धनबाद पहुंचेगी ।
  • 01269 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर छठ स्पेशल का परिचालन 04.11.2021 को किया जाएगा । यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 05 बजे प्रस्थान कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा के रास्ते  06.11.2021 को 03.00 बजे दानापुर पहुंचेगी ।
  • 01270 दानापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस छठ स्पेशल का परिचालन 06.11.2021 को किया जाएगा । यह ट्रेन दानापुर से 05.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 13.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी ।
  • 01273 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर छठ स्पेशल का परिचालन 05.11.2021 को किया जाएगा । यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 23.05 बजे प्रस्थान कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा के रास्ते 11.2021 को 03.00 बजे दानापुर पहुंचेगी ।
  • 01274 दानापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस छठ स्पेशल का परिचालन 07.11.2021 को किया जाएगा । यह ट्रेन दानापुर से 05.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 13.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी ।
  • 08111 टाटा-पटना छठ स्पेशल का परिचालन दिनांक 06.11.2021 एवं 08.11.2021 को किया जाएगा । यह ट्रेन टाटा से 21.45 बजे प्रस्थान कर जसीडीह, किउल, मोकामा, बाढ़ के रास्ते अगले दिन 13.15 बजे पटना पहुंचेगी ।
  • 08112 पटना-टाटा छठ स्पेशल का परिचालन दिनांक 07.11.2021 एवं 09.11.2021 को किया जाएगा । यह ट्रेन पटना से 15.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.00 बजे टाटा पहुंचेगी ।
  • 08631 रांची-थावे छठ स्पेशल का परिचालन दिनांक 06.11.2021 को किया जाएगा । यह ट्रेन रांची से 20.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 18.10 बजे थावे पहुंचेगी ।
  • 08632 थावे-रांची छठ स्पेशल का परिचालन दिनांक 08.11.2021 को किया जाएगा । यह ट्रेन थावे से 10.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.10 बजे रांची पहुंचेगी ।
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.