✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों को मिली मंजूरी,लिए गये कई अहम फैसले

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:49:47 AM

पटना(PATNA):बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हो गई.इस बैठक में कुल 16 एजेंडा पर मुहर लगी. बैठक में सभी विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

पथ निर्माण विभाग से जुड़े दो बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

पथ निर्माण विभाग से जुड़े दो बड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिली. पहलासालेपुर-नरसडा-तेलमर-करौटा मार्ग (NH-30) को 2 लेन से 4 लेन में अपग्रेड करने का फैसला लिया गया, जिसकी अनुमानित लागत 539.19 करोड़ होगी. दूसरा, राजगीर खेल परिसर से राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तक 7.40 किमी लंबे 4 लेन मार्ग के निर्माण को स्वीकृति दी गई, जिस पर 363.99 करोड़ खर्च होंगे.वित्त विभाग ने सरकारी सेवकों की लंबित भविष्य निधि निकासी, गारंटी मोचन निधि (GRF) में 1000 करोड़ अग्रिम निवेश, तथा NIC द्वारा विकसित ई-लाभार्थी पोर्टल के तीन साल के रखरखाव हेतु 5.30 करोड़ की स्वीकृति दी.

सामान्य प्रशासन विभाग का वर्ष 2026 का अवकाश तालिका घोषित

सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2026 के लिए अवकाश तालिका घोषित की और सरकारी नौकरियों की सभी परीक्षाओं में आवेदन शुल्क में छूट देने का फैसला लिया.वहीं, कृषि विभाग ने ई-नाम योजना के तहत 20 बाजार प्रांगणों में काम के लिए 6 करोड़ मंजूर किए.

गन्ना उद्योग विभाग ने ईख विकास सेवा नियमावली 2025 को मंजूरी

पर्यटन विभाग ने राजगीर में दो पाँच सितारा होटल और वैशाली में एक पाँच सितारा रिसॉर्ट बनाने की अनुमति दी.गन्ना उद्योग विभाग ने ईख विकास सेवा नियमावली 2025 को मंजूरी दी.इसके अलावा भूमि हस्तांतरण, शिक्षक पुरस्कार राशि को 15,000 से बढ़ाकर 30,000 करना, स्वतंत्रता सेनानी उपेंद्र नाथ वर्मा की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाने और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नियमावली में संशोधन को भी कैबिनेट की हरी झंडी मिली.

Tags:nitish cabinet meetingcm nitish cabinet meetingnitish cabinet meeting elannitish cabinet meeting livenitish cabinet meeting newspatna nitish cabinet meetingnitish cabinet meeting todaynitish cabinet meeting faislanitish cabinet meeting in patnanitish kumar cabinet meetingnitish cabinet meeting decisionnitish cabinet meeting in eveningcm nitish kumar cabinet meetingcm nitish bihar cabinet meetingnitish kumar cabinet meeting livenitish kumar first cabinet meetingTrending newsViral newsBiharPatnaCM Nitish Kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.