✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

ये क्या 300 करोड़ का डीजल पी गई पुलिस की गाड़ी! मचा बवाल, इतने में तो पूरी दुनिया के कई चक्कर लगा कर भी डीजल बच जाता 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:31:48 AM

TNPDESK: पुलिस विभाग का तो कई कारनामा सुर्खियों में रहता है. कभी किसी की पिटाई का मामला हो या कभी सड़क पर वसूली का. लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया जिससे पुरे महकमे में हड़कंप मच गया. इस बार बात कोई दरोगा पर नहीं है बल्कि विभाग के बड़े साहब ही सवालों के घेरे में आ गए. क्योकि सिर्फ 2.5 साल में छत्तीसगढ़ पुलिस ने 300 करोड़ का डीजल खर्च कर दिया. मजे की बात है कि इसमें सबसे ज्यादा रेंट पर ली गई गाड़ियों में डीजल डलवा दिया.

दरअसल छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक विधायक ने सवाल किया कि पुलिस की गाड़ियों में कितना डीजल डाला गया है कितनी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें जो जवाब मिला उसे जान कर सभी चौक गए. जवाब था कि 300 करोड़ का डीजल डाला गया है. इसमें सबसे आगे निजी गाड़ी में डीजल भरने में बीजापुर आगे निकला है जहां 16 करोड़ का डीजल डाला गया. जबकि सरकारी गाड़ी में डीजल भरवाने में रायपुर टॉप पर है यहाँ 8 करोड़ का ईंधन खर्च हुआ है.

अब जो रिपोर्ट सामने आई है.इसमें 300 करोड़ में 170 करोड़ का ईंधन निजी वाहनों में खर्च हुआ है, जबकि सरकारी गाड़ी में 130 करोड़ का है. रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी 22 हजार गाड़ी है जिसमें 130 करोड़ का डीजल खर्च हुआ है, वहीं 66 हजार के करीब निजी गाड़ी में 170 करोड़ का ईंधन खर्च हुआ है.यह आकड़ा 2023 से लेकर 2025 तक का है.

अब अगर देखें तो छत्तीसगढ़ एक छोटा प्रदेश है. कई जिलों में अभी भी गतिविधि उतना अधिक नहीं दिखती है. साथ ही ना ही कोई वैसा VVIP मूवमेंट होता है. जिस वजह से गाड़ियों का फेरा करना अधिक पड़ता हो. ऐसे में जब डीजल का मामला उठा तो अब सरकार हरकत में आई है. साथ ही पूरे मामले की जाँच की बात कही जा रही है. अब जाँच में खुलासा होगा की तेल पुलिस की गाड़ियों पी गयी या फिर किसी अधिकारी ने.                         

 

 

 

 

 

Tags:What is this? Police vehicle consumed diesel worth Rs. 300 crores! Chaos ensued. Even if this much diesel was saved by traveling around the world several timesCHATTISHARH NEWSCHATTISGARH UPDATECHATTISGARH KA NEWSCHATTISGARH UPDATENEWSATEST NEWSCHATTISGARH UPDATECHATTISGARH LATEST NEWSJHAKRHANDCHATTISGARH POLICECHATTISGARH ATSCHATTISGARH KA UPDATECHATTISHGARH POLICEPOLICERAIPUR POLICEBIJAPURBIJAPURUPDAYE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.