✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे! प्रेम प्रकाश और छवि रंजन की यारी में जेल अधिकारियों पर टूटी शामत, देखिये यह रिपोर्ट

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:57:00 PM

रांची(RANCHI)- छवि रंजन से अपनी पुरानी दोस्ती को याद करते हुए रात के घूप अंधेरे में मुंह पर गमछा लपेट वार्ड में मिलने पहुंचे प्रेम प्रकाश को इस बात का अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि ईडी की तीसरी आंख उनकी इस पुरानी दोस्ती की गुपचुप पीछा कर रही है और उन दोनों की पल की पल की खबर रखी जा रही है.

जेल अधिकारियों का दावा सब कुछ नियमों के तहत  

हालांकि इस मुलाकात की खबरें सामने आने के बाद बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार के अधीक्षक हामिद अख्तर और जेलर मोहम्मद नसीम ने सफाई देते हुए केन्द्रीय कारगार में इन दोनों की मुलाकात को वैध करार दिया है, और सब कुछ नियमों के तहत किये जाने का दावा किया है, लेकिन यहां सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ईडी की पूछताछ में छवि रंजन ने प्रेम प्रकाश को पहचाने से इंकार क्यों किया था, और अब जेल पहुंचते ही दोनों की एक दूसरे से मिलने की बेकरारी पैदा हो क्यों गयी?

खबर सामने आते ही जेल पर मारा गया था छापा

ध्यान रहे कि पांच मई को जब छवि रंजन को गिरफ्तारी के बाद बिरसा मुंडा कारागार भेजा गया था, तब शाम को मुंह में गमछा लपेट कर प्रेम प्रकाश उनसे  मिलने पहुंचा था. इस खबर को सामने आती ही ईडी की गतिविधियां तेज हो गयी थी और उसी दिन कोर्ट से अनुमति लेकर जेल मे छापेमारी कर दी गयी. दोपहर में शुरु हुई यह छापेमारी करीबन दो बजे रात चलती रही.

मिलते गये सबूत दर सबूत

छापेमारी में ईडी के हाथ सबूत दर सबूत मिलते चले गयें, सबूतों के इस पिटारे को देख जेल अधिकारियों के हाथ पैर फूलने लगे, दोनों की मुलाकात को  नकारने का कोई विकल्प नहीं देख, अब अधिकारियों के द्वारा दोनों की मुलाकात को कानून संगत बताया जा रहा है, सब कुछ नियमों के दायरे में बताया जा रहा है.

जेल अधीक्षक और जेलर को समन भेजे जाने की तैयारी  

लेकिन इस बीच खबर यह आ रही कि ईडी दोनों की इस मुलाकात को काफी गंभीरता से ले रही है, यही कारण है कि अब ईडी के द्वारा जेल अधीक्षक और जेलर को समन भेजे जाने की तैयारी की जा रही है,  जल्द ही समन भेजा जा सकता है.

Tags:friendship of Prem Prakash and Chhavi Ranjanबिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागारअधीक्षक हामिद अख्तर और जेलर मोहम्मद नसीमED Raid in birsa munda central jailHotwar jail RanchiPrem prakash And Chavi ranjan friendship

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.