✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

सामने आ रही थी ट्रेन, महिला ने पटरियों पर दौड़ा दी तेज रफ्तार में अपनी कार, जाने फिर क्या हुआ ?

BY -
Shivpujan Singh CR
Shivpujan Singh CR
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:11:04 AM

टीएनपी डेस्क (Tnp Desk):- होश में अगर इंसान रहे तो जिंदगी भी खूबसूरत बन जाती है, बेहोश में रहने से सबकुछ बिगड़ जाता है. अब सोचिए कि क्या भला यह मुमकिन है कि कोई रेल की पटरियों पर कार चलाए , लाजमी है कि आप इसे एक बेवकूफी औऱ जान लेवा कदम ठहरायेंगे. कोई भी इंसान इसे एक गलत कदम और अपनी जिंदगी को खत्म करने वाला बतायेगा.

नशे में धुत महिला की करतूत

लेकिन एक महिला ने ऐसा ही किया. दरअसल, तेलंगाना के हैदराबाद में ऐसी हैरान करने वाली घटना सामने आई. जब एक महिला रेलवे ट्रेक पर कार दौड़ा रही थी, उसकी इस हरकत ने तो लोगों के पैरे तले जमीन खिस गई.

महिला की ये हरकत वो खुद नहीं कर रही थी, बल्कि नशे में धुत होकर उसने यह जानलेवा कदम उठाया. उसके इस खतरनाक कदम से सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया कि किस तरह नशा लोगों को बर्बाद कर देता है. उत्तर प्रदेश की रहने वाली इस महिला के साथ ऐसा ही देखने को मिला, जब उसने सड़क और रेल पटरी में अंतर नहीं समझा औऱ अपनी कार बेसुध होकर दौड़ा दी.

रेल पटरी पर दौड़ाई कार

यह अजीबो-गरीब घटना रंगारेड्डी का बताया जा रहा है, जहां युवती शंकरपल्ली रेलवे स्टेशन के पास कार लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंची थी. उसे देखकर किसी को भी अहसास नहीं हुआ कि वह किस काम से जा रही होगी. इसके बाद तो उसने कुछ देर बाद देखते ही देखते कार को रेल्वे ट्रैक पर दौड़ा दिया. इस खतरनाक हरकत के पल को वहां मौजूद कुछ लोगो ने कैमरे में भी कैद कर लिया , बद में देखते ही देखते सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल होने लगा.

एक बड़ा हादसा टला

महिला के इस कांड के बारे में जैसे ही रेलवे के अधिकारी-कर्माचिरोयों को मालूम पड़ तो हड़कंप मच गया. आनन-फानन में शंकरपल्ली रेलवे स्टेशन के कर्माचारी मौके पर पहुंचे और पटरी पर दौड़ती कार को देखकर इसे रोकने की कोशिश की. लेकिन शराबे के नशे में मदहोश महिला ने कार को रेकने की बजाए इसकी रफ्तार और तेज कर दी. इस बदमाशी भरी हरकत के बाद तो रेलवे के कर्मचारियों के पसीने और छूटने लगे . फिर कार का पीछा किया गया गया, तब जाकर काफी मश्शकत के बाद उसे रोक गया और एक बड़े हादसे को टाला गया.

नशे में की गई महिला की इस हरकत के चलते एहतियातन बेंगलुरू-हैदराबाद के बीच चलने वाली तमाम ट्रेनों को रोक दिया गया. स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस की शुरूआती जांच से यह पता चला कि महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. हालांकि वह कौन है कैसे तेलंगना पहुंची इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन नशे में धुत महिला का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Tags:telangana-women-drive-car-on-railwaytelangana-women-drive-car on railway newsdrunken women run car on railway truckhydrabad drunken women drive car iwomen drive car on railway track viral video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.