✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

गजब हो गया भाई ! कैदी चला रहा बाइक और पीछे बैठी है पुलिस ! देखे वायरल वीडियो

BY -
Shivpujan Singh CR
Shivpujan Singh CR
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 11:25:32 AM

टीएनपी डेस्क (Tnp Desk):- उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने आम लोग तो क्या पुलिस प्रशासन तक के चेहरे पर शिकन ला दिया है. इस वीडियो में यह देखने को मिल रहा है कि एक आरोपी व्यक्ति जिसके हाथों में हथकड़ी लगी है और वो मजे में बाइक चलाता हुआ दिखलाई पड़ रहा है. हैरानी तो तब और ज्यादा होने लगती है, जब उसी बाइक के पीछे दो पुलिसकर्मी भी आराम से बैठे हुए साथ-साथ में जा रहे हैं. जैसे लग रहा हो कि अच्छी-खासी दोस्ती हो

इस वीडियो के वायरल होने के बाद तो चर्चाओं का बाजार तो इस कदर काफी गर्म है, कि कई लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं. पुलिस प्रशासन पर भी तीखे जुबानी हमले बोल रहे हैं कि भला इसकी इजाजत किसने दी. आखिर कोई हथकड़ी लगाकर बाइक कैसे चला सकता है, वो भी पीछे पुलिसवालों को बैठाकर .ये तो सीधा सीधी एक गंभीर और चिंता करने वाला मामला है.  

 

ऐसा बताया जा रहा कि यह वीडियो सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, अभी यह साफ नही हो पाया है कि यह वीडियो कब और कहां की है. सोशल मीडिया में इसकी इतनी चर्चा हो रही है कि लोगों का पूछना है कि आखिर एक हथकड़ी लगे कैदी को बाइक चलाने की इजाजत कैसे दी गई ? क्या पुलिसवालों की मौजूदगी में ऐसे कारनामे एक गफलत नहीं है ?. क्या ये पुलिस की लापरवाही की इंतहा नहीं बोला जा सकता ?. अगर कैदी किसी तरह भाग जाए तो फिर सवाल नहीं उठेगे ?. इसमे सरासर गलती दोनों बैठे पुलिसकर्मियों की नहीं बनेगी ?. आखिर कानून के रक्षक जब आरोपी को ही छूट दे दे, तो फिर क्या ये कानून का उल्लंघन नहीं है. कई बाते और कई प्रश्न इस वायरल वीडियो पर उठ रहे हैं और पुलिस पर प्रश्न खड़ा किया जा रहा है..

इधर, ललितपुर के पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है. अगर इस मामले में किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि सोशल मीडिया में अक्सर कई तरह के वीडियों देखने को मिल रहे हैं. आखिर इस वायरल वीडियों में कितनी सच्चाई है और कितनी सच्चाई नहीं है. इसकी पुष्टि अभी तक किसी अधिकृत माध्यम से नहीं हुई है. The newspost भी इस वीडियों की पुष्टि नहीं करता है.

 

 

Tags:UP prisoner is driving the bikeUP lalitpur prisoner is driving the bikelalitpur viral vediolalitur police viral vedioprisoner driving bike police seated behindup police viral vedioup police viral vedioup police latest newsup police newsup police prisioner vediolatest news up police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.