✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ा है झारखंड हाईकोर्ट का परिसर, 24 मई को महामहिम के हाथों होना है उद्घाटन, इसकी भव्यता को खंगालती यह रिपोर्ट

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:17:10 PM

रांची(RANCHI):  24 मई का दिन झारखंड के इतिहास में अविस्मरणीय क्षण होने जा रहा है. इसी दिन महामहिम द्रोपदी मुर्मु के हाथों 165 एकड़ में फैले और करीबन 68 एकड़ में निर्मित इस भवन का उद्घाटन होगा. बता दें कि इसका परिसर सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ा है, आधुनिक सुख सुविधा और भव्यता में यह सुप्रीम कोर्ट को भी मात दे रहा है. इसके निर्माण में करीबन 550 करोड़ का खर्च आया है. 500 सीसीटीवी कैमरे से यहां हर गतिविधियों की निगरानी होगी. परिसर के कोने कोने पर सेंट्ल रुम से नजर रखी जायेगी.

1200 अधिवक्ताओं को एक साथ बैठने की व्यवस्था

यहां 1200 अधिवक्ताओं को एक साथ बैठने की व्यवस्था है, साथ ही 25 भव्य और वातानुकूलित कोर्ट रुम भी बनाया गया है. इसी वातानुकूलित कोर्ट में अब मामलों की सुनवाई होगी. खास बात यह है कि इस विशाल परिसर को रोशनी प्रदान करने के लिए बिजली की जरुरत बेहद कम होगी, कोशिश की गयी है कि इस कोर्ट परिसर के सभी विद्धुत जरुरतों को सौर्य उर्जा से पूरा किया जाय.

पूरे परिसर को तीन ब्लॉक में बांटा गया है

इस नवनिर्मित परिसर को तीन ब्लॉक में बांटा गया है, न्यायिक ब्लॉक में दो तले है, पहले तले पर चीफ जस्टिस का कोर्ट होगा, इससे सटा हुआ दूसरे 12 कोर्ट होंगे. जबकि दूसरे तले पर कुल 12 कोर्ट होंगे. इसके साथ ही महाधिवक्ता के चैंबर और चार अपर महाधिवक्ता और 95 सरकारी अधिवक्ताओं का चैंबर होगा.

4436 पौधों से परिसर को हरा भरा रखने की कोशिश

विशाल बिल्डिंगों के साथ ही परिसर को हरा भरा रखने के लिए परिसर में 4436 पौधे लगाये गये हैं. इस कोर्ट परिसर के अन्दर ही पोस्ट औफिस, रेलवे बुंकिग काउंटर, और छोटे-छोटे बच्चों के खेलने के लिए क्रेच है. साथ ही 30 हजार वर्गफीट में लाइब्रेरी हॉल है, जहां पांच लाख से अधिक पुस्तकों को रखा जा सकता है. यदि बात वाहनों की ठहराव की करें तो 2000 वाहन यहां एक साथ पार्क किया जा सकता है.

अब सबों को 24 मई का इंतजार

कुल मिलाकर यह देश का सबसे भव्य कोर्ट परिसर होगा. इसकी सुख सुविधा और भव्यता के आगे सुप्रीम कोर्ट का परिसर भी कहीं नहीं ठहरता. अब सबों को 24 मई का इंतजार है, जिस दिन उनके करकमलों के द्वारा यह नवनिर्मित भवन देश को सौंपा जायेगा, और यहां से मामले की सुनवाई शुरु होगी.

Tags:Jharkhand High Courtbigger than the Supreme Courtमहामहिम द्रोपदी मुर्मु

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.