✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को जल्द मिलेगी एक औऱ बड़ी खुशखबरी! जून में ही मिल सकता है मई महीने का बकाया पैसा ?     

BY -
Shivpujan Singh CR
Shivpujan Singh CR
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 11:22:57 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):- झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को इस महीने तो उनके खाते में पैसा सररकार ने भेजना शुरु कर दिया है. हालांकि, पहले बोला गया था कि मई महीने में एकमुश्त दो महीने का 5000 हजार रुपए मिल जायेगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ ढाई हजार रुपए ही बैक खाते में आया. महिला और बाल विकास विभाग द्वारा राशि जारी होने के बाद विभिन्न जिलों में लाभुकों के खाते में ढाई हजार रुपए की राशि ट्रांसफर होने लगी . फिलहाल हर लाभुक के खाते में अप्रैल महीने की ही राशि ढाई हजार रुपये हस्तांतरित हो रही हैं. अब ऐसा माना जा रहा है कि मई महीने की राशि भी जून महीने में  दी जा सकती है यानि कुल 5 हजार रुपए की राशि बैंक खाते में आ सकती है.

योग्य लाभुकों को ही मिलेगा पैसा

हरेक जिले में जिला प्रशासन को जांच पड़ताल में ही काफी समय लगा. इसके चलते ही मई के आखिरी महीने में पैसे दिए गये. अभी भी अयोग्य लाभुकों को हटाने के लिए पड़ताल की जा रही है. कईय़ों लाभुको का तो बैंक खाता आधार से लिंक नहीं था. इसके चलते उन्हें पैसा नहीं मिला या होल्ड कर दिया गया.  पूर्वी सिंहभूम जिले में तो 77 हजार लाभुकों को होल्ड पर रखा गया है. इनके खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं भेजी जाएगी. इसमें सबसे ज्यादा संख्या जमशेदपुर अंचल में है, जहां 14,662 महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ यानि मासिक किस्त नहीं मिलेगी

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की तरफ से 77 हजार लाभुकों के आवेदन की जांच की जा रही है. जांच पड़ताल के दौरान जो महिलाएं अयोग्य पाई जाएंगी उनका नाम मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की सूची से हटा दिया जाएगा. इतना ही नहीं ऐसी महिलाएं जो मंईयां सम्मान का पिछला पैसा उठा चुकी है. उनसे वसूली भी की जाएगी. जिला प्रशासन अपनी तरफ से जांच प्रक्रिया को तेज किए हुए और सभी के दस्तावेजों को बारिकी से जांच कर रही है. जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है. उसे जल्द ही लिंक करने के लि भी बोला गया है.

धोखाधड़ी करने वालों की खैर नहीं  

राज्य सरकार को पैसा भेजने में देरी की वजह कई सारी रही. इतनी गड़बड़ियां औऱ फरेब सामने आए कि जिला प्रशासन के भी होश उड़ गये. ऐसे-ऐसे लोगों ने मंईयां सम्मान का पैसा उठाया, जो इसकी पात्रता ही कहीं से नहीं रखती थी. ऐसे लोगों को खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त एक्शन भी लिया है . सबसे पहले तो उनका नाम हटाया गया. अब उनपर कानूनी कार्रवाई भी करने की तैयारी की जा रही है.

झारखंड सरकार की मंशा साफ है और उसकी कोशिश सिर्फ योग्य लाभुकों को ही मंईयां सम्मान योजना का पैसा देने की हैं. इसके लिए विभाग अपने स्तर से पूरा प्रयास कर रहा है. हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले ढाई हजार रुपए हर महीने 18 से 50 साल की महिला को देने का एलान किया था. अपनी इस महत्वकांझी योजना के जरिए हेमंत सरकार चाहती थी कि महिलाएं आर्थिक रुप से मजबूत हो और आगे बढ़े.बीच-बीच में दिक्कते सही लाभुको को देने को लेकर आ रही है. लेकिन, अब इन चिजों को भी लगभग दूर कर लिया गया है. अगले छह महीने के लिए इस योजना के पैसों का आवंटन भी कर दिया गया है. यानि हर महीने पैसा मिलेगा. मालूम हो कि आधार सीडिग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 52 लाख से यादा महिलाएं महिला सम्मान योजना की राशि पाने की योग्यता रखती है.

Tags:maiya samman yojanamaiya samman yojana ka paisa kab milegamaiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana 2500jharkhand maiya samman yojanamaiya samman yojana new updatemaiya samman yojana paisa kab milegamaiya samman yojana newsmukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana 9th installment datemukhymantri maiya samman yojanamaiya samman yojana hold listmaiya samman yojana latest updatemaiya samman yojnamaiya yojana

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.