✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

तीन बच्चों को फंदे पर झुलाकर खुद भी फांसी के फंदे को चूम गयी मां, देखिये इस लोमहर्षक वारदात की कड़वी सच्चाई

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 11:50:36 AM

गया(GAYA)- बेहद लोमहर्षक मामले में जिले के डुमरीया प्रखंड में तीन बच्चों की एक मां ने अपने सभी बच्चों को एक एक कर फांसी के फंदे से झूला कर, आखिरकार खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गयी. घटना की खबर मिलते ही पति फरार है, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

सालियों के इश्क में पागल था पति

घटना मैगरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत पंछन्दा गांव की है, बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय मानती देवी की छोटी बहन सिंकी कुमारी उसके घर आयी हुई थी, उसके जाने के बाद पति पत्नी के बीच कुछ कहा सुनी हुई थी, दावा किया जा रहा है कि पति का अपनी ही सालियों से अवैध संबंध था, सिंकी कुमारी की एक और बहन भी घर आती रहती थी. मृतिका मानती देवी के द्वारा बराबर इसका विरोध किया जाता था, लेकिन पति कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था, साथ ही इस रिश्ते की जानकारी उसके माइके वालों को भी थी, लेकिन माइके से भी महिला का साथ नहीं मिल रहा था, जिसके बाद मृतिका ने अपनी और अपने बच्चों  की जिंदगी को खत्म करने का खतरनाक निर्णय ले लिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके वारादात पर पहुंच गयी है, तीनों बच्चों और मानती देवी का शव का पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. इमामगंज डीएसपी मनोज राम ने घटना की जानकारी देते हुए बतलाया है कि खबर मिलते ही पुलिस मौके वारदात पर पहुंच गयी, ग्रामीणों की मौजूदगी में एक एक कर सभी शवों को नीचे उतारा गया. मृतकों की पहचान मानती देवी (25 वर्ष), जीया कुमारी (छह वर्ष), सलिया कुमारी (4वर्ष) छोटू कुमार (दो वर्ष) के रुप में की गई है, जबकि सबसे छोटे बच्चे की नाम की जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है.

Tags:Swinging three children on the noosemother herself kissed the nooseनारायणपुर पंचायतमैगरा थाना क्षेत्रGaya districtपंछन्दा गांव

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.