✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

मॉब लीचिंग से जुड़े दावे पर रघुवर दास का पलटवार, कहा रूपेश पांडे और संजू प्रधान की मॉब लीचिंग को भूल गयी हेमंत सरकार  

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:16:31 AM

रांची(RANCHI) : सीएम हेमंत के इस दावे पर कि उनके पूर्ववर्ती रघुवर शासन काल में मॉब लीचिंग झारखंड की पहचान बन गयी थी, एक बाद एक मॉब लीचिंग की घटनाएं सामने आ रही थी, और तात्कालीन सरकार इस पर नियंत्रण पाने में अक्षम साबित हो रही थी. लेकिन हमारी सरकार ने ना सिर्फ इस पर नियंत्रण किया बल्कि इस पर नियंत्रण के लिए कठोर कानून भी लेकर सामने आयी. अब सीएम हेमंत के इस दावे पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने जोरदार पलटवार किया है, अपने सोशल अकाउंट पर कुछ आंकड़ों को शेयर करते हुए रघुवर दास ने सीएम हेमंत के बयान को गैर जिम्मेदाराना करार दिया है. उन्होंने लिखा है कि दोनों ही सरकार के दौरान हुए मॉब लींचिग की घटनाएं और उससे जुड़े आंकड़ों को गौर किया जाय तो सीएम हेमंत का दावा कहीं नहीं ठहरता.

देखिये कैसे रघुवर दास ने किया पलटवार

सीएम हेमंत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रघुवर दास ने लिखा कि “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कब क्या कहते हैं,  लगता उन्हें भी इसका ध्यान नहीं रहता। मॉब लिंचिंग पर दिया गया मुख्यमंत्री जी का यह गैर जिम्मेदाराना बयान उनकी जानकारी और समझ पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है. कभी झारखंड को लिंचिंग पैड कहकर पूरे देश में बदनाम करने वाले हेमंत जी के राज में मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ी हैं. उनकी याददाश्त को ठीक करने के लिए बता दूं कि रूपेश पांडे और संजू प्रधान की मॉब लिंचिंग को  पूरा देश नहीं भूला है. आज आपके कमजोर नेतृत्व के कारण झारखंड की कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट हो गई है और आप झूठ बोलते फिर रहे हैं. अनर्गल बयानबाजी करने और मुस्लिम समाज को भड़काने से पहले उन्हें पुलिस-प्रशासन से अपने शासनकाल के मॉब लिंचिंग के आंकड़े मांग लेना चाहिए था।

आपके शासनकाल के मॉब लिंचिंग के कुछ आंकड़ें -

📍11 मई 2020 को बकरी चोरी के आरोप में सुभान अंसारी की पीट पीट कर हत्या

📍जनवरी 2022 को सिमडेगा में मॉब लींचिंग में संजू प्रधान

📍जून 2020 गोड्डा में बकरी चोरी के आरोप में बबलू शाह को हत्या, उचित यादव को घायल किया

📍मार्च 2021 रांची में सचिन कुमार वर्मा को ट्रक चोरी के आरोप में पीट-पीट कर मार दिया गया

📍मार्च 2021 रांची के अनगड़ा में मुबारक खान की हत्या

📍मार्च 2021 गुमला में रामचंद्र उरांव को भीड़ ने पीटकर मार डाला

📍 फरवरी 2022 रुपेश पांडे की सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान हत्या

 📍अक्टूबर 2022 को गुमला में एजाज खान की हत्या

📍 मई 2023 को लातेहार के चंदवा में सिबल गंझू और बोनी देवी की हत्या

📍मई 2023 रांची के ओरमांझी में मिथुन सिंह खरवार की भीड़ द्वारा हत्या

📍फरवरी 2023 में रांची में शिवांश की उन्मादी भीड़ द्वारा हत्या कर दी

इसके साथ ही रघुवर दास ये भी दावा कि हेमंत सरकार में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट हो चुकी है, लेकिन अपराधियों और अपराध पर  नियंत्रण पाने के बजाय हेमंत सरकार सिर्फ मुस्लिम समाज को भड़काने का प्रयास कर रही है.

Tags:Raghuvar Das retaliated on the claim related to mob leechingRaghuvar DasHemant Sarkarmob leeching of Rupesh Pandey and Sanju Pradhan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.