✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

ओड़िसा रेल हादसे पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल, कहा- ‘क्या रेल मंत्री को इस्तीफा नहीं देना चाहिए’

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 1:58:28 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के बाद कांग्रेस ने केन्द्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर रुख अपनाएं हुए है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और जवाबदेही तय करने को कहा. प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि भयावह ट्रेन दुर्घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, न ही किसी की जवाबदेही तय की गई है. उन्होंने इसी के साथ पीएम से रेल मंत्री का इस्तीफा लेने की मांग भी कर डाली

प्रियंका गांधी के सवाल

प्रियंका गांधी ने कहा कि , क्या मानवीय व नैतिक आधार पर शीर्ष पदों पर बैठे लोगों की जवाबदेही नहीं तय की जानी चाहिए?. इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि विशेषज्ञों, संसदीय समिति, CAG रिपोर्ट की चेतावनियों व सुझावों को नजरंदाज करने के लिए कौन जिम्मेदार है?. इसके अलावा उन्होंने पूछा कि रेलवे में खाली पड़े पदों और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में फंड की कमी के लिए किसकी जिम्मेदारी तय होगी?. प्रियंका गांधी ने रेल मंत्री के इस्तीफें की भी मांग की, उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी, नीतीश कुमार जी, माधव राव सिंधिया जी के नैतिक रास्ते का पालन करते हुए क्या रेल मंत्री जी को इस्तीफा नहीं देना चाहिए?

 

Tags:Priyanka GandhiOdisha train accidentrailway minister resignraised questionsबालासोर रेल हादसाप्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.