✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

एक अकेला सब पर भारी की निकली हवा! पीएम मोदी को क्यों पड़ी तीस-तीस सहयोगियों की जरुरत, एनडीए की बैठक पर मल्लिकार्जुन खड़गे का तंज

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 1:11:06 AM

TNP DESK- दिल्ली में एनडीए की बैठक पर तंज कसते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को उनके पुराने बयानों की याद दिलाई है, जिसमें पीएम मोदी ने विपक्षी एकता पर तंज कसते हुए कहा था कि सारे विपक्षियों पर एक ही मोदी भारी है, अब उसी बयान को सामने रख कर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि आखिरकार पीएम मोदी के सामने ऐसी कौन सी मुसीबत आ पड़ी कि उन्हे तीस-तीस सहयोगियों को साथ लाना पड़ रहा है. इसी बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक की खबर मिलते ही पीएम मोदी भयभीत है, इसी भय में उन्हे एनडीए की याद आ रही है, एक एक साथियों की खोज हो रही है, जबकि दावा एक मोदी ही भारी है का किया जा रहा था.

विपक्षी दलों में कौन कौन से दल

ध्यान रहे कि आज से बेंललुरु में 27 विपक्षी दलों की बैठक होने वाली है. जिसमें देश के प्रमुख विपक्षी दल (JDU), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), आम आदमी पार्टी (AAP), द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK), तृणमूल कांग्रेस (TMC), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट CPM, CPI (ML), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP), नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), सपा, JMM और NCP समेत कुल 26 दल शामिल हो रहे हैं.

 भाजपा की पार्टी तोड़ने की साजिश का हो सकता है काउंटर प्लान

प्राप्त सूचना के अनुसार विपक्षी दलों की इस बैठक में विपक्षी गठबंधन का नामांकरण के साथ ही इसके संयोजक की भी घोषणा की जायेगी, साथ ही भाजपा के द्वारा विपक्षी दलों को तोड़ने की साजिश का काट भी खोजा जायेगा, बहुत संभव है कि अब विपक्षी दल भाजपा को उसकी ही भाषा में जवाब देने की रणनीति पर काम करें और पार्टी तोड़ने की साजिश का काउंटर प्लान तैयार करें.

Tags:who single-handedly shouts at all the oppositionthirty-thirty companionsNDAWhy did PM Modiwho alone was heavy on allNDA meeting in DelhiCongress President Mallikarjun Kharge reminded PM Modi of his old statementsCongress General Secretary Jairam Ramesh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.