✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

अब झारखंड में भी शराब घोटाले की आहट! निशिकांत दुबे के ट्वीट के बाद एक और विकेट गिरने की आशंका हुई तेज

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:36:25 AM

रांची(RANCHI)- छवि रंजन और पूजा सिंघल के बाद क्या झारखंड में आईएएस अफसरों का एक और विकेट गिरने वाला है? यह सवाल इसलिए महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि जैसे-जैसे छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच की आगे बढ़ रही है, उसके कई तार झारखंड से जुटते नजर आने लगे हैं और इसी कड़ियों को आधार बनाते हुए भाजपा के सांसद निशिंकात दुबे ट्वीट किया है कि झारखंड का अगला विकेट कौन?  

हालांकि यह सभी आकलन अभी महज आशंकाएं है, अभी इस मामले में कोई पुख्ता सबूत किसी के पास नहीं है, लेकिन छत्तीसगढ़ शराब घोटले में जिन चर्चित चेहरों की गिरफ्तारी हुई है, झारखंड के शराब कारोबार के संचालन में उनकी बड़ी भूमिका थी. जिन कंपनियों, संस्थायों और निगमों के सहारे छत्तीसगढ़ में शराब का व्यवसाय किया जा रहा था. उन सभी कंपनियों, संस्थाओं और निगमों के तार झारखंड शराब व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और यही समानता और समानान्तर व्यवस्था भाजपा सासंद के ट्विट के आधार हैं.

 छतीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड की भूमिका पर सवाल

ध्यान रहे कि झारखंड सरकार  ने छतीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड को झारखंड के शराब व्यवसाय अपना परामर्शी बनाया था. अब छत्तीसगढ़ शराब घोटले में इसके ही प्रबंध अरुणपति त्रिपाठी, होलोग्राम छापने वाली कंपनी प्रिज्म होलोग्राम एंड फिल्म सिक्यूरिटीज लिमिटेड, और खुदरा दुकान चलाने के लिए मानव संसाधन उपलब्ध करवाने वाली कंपनी मेर्सस सुमित फेलिसिटिज लिमिटेट को इसका किंगपिन बताया जा रहा है. इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

नई शराब नीति से राजस्व उगाही में हुआ घाटा

इन परिस्थितियों में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या झारखंड के शराब कारोबार में भी इनके द्वारा कोई वित्तीय गड़बड़ी तो नहीं की गयी है. क्योंकि इन्ही तीन चेहरों के बदौलत तो झारखंड में शराब का कारोबार किया जा रहा था, और यह दावा भी किया गया था कि छतीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड को परामर्शी संस्था बनाते ही यहां शराब कारोबार के राजस्व उगाही में तेजी आयेगी, लेकिन हुआ उल्टा, झारखंड की नयी शराब नीति से राजस्व उगाही को बड़ा धक्का लगा.

निर्दलीय विधायक सरयू राय का दावा

इस निर्दलीय विधायक बीच सरयू राय ने यह दावा भी किया है कि झारखंड राज्य वेबरेजेज कारपोरेशन (जेएसबीसीएल) के खाते में करीबन 52 करोड़ रुपये का अंतर है और विभाग इसका आंतरिक ऑडिट करवा कर लीपापोती की तैयारियों में जुटा है. हालांकि जेएसबीसीएल प्रबंधन के द्वारा इन  दावों को निराधार बताया गया है और दावा किया गया है कि इन खातों की एक बार  फिर से जांच की जायेगी.

ईडी के द्वारा पहले ही कर्ण सत्यार्थी और उत्पाद सचिव विनय चौबे से छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का किंगपीन माने जाने अरुणपति त्रिपाठी से उनके संबंधों को लेकर लम्बी पूछताछ की जा चुकी है.  अब देखना होगा कि भाजपा सांसद निशिंकात दुबे की इस ट्विट में कितनी सच्चाई है, या यह महज एक राजनीतिक छींटाकशी है.

Tags:Nishikant Dubey's tweetछत्तीसगढ़ शराब घोटाले का किंगपीन माने जाने अरुणपति त्रिपाठीकर्ण सत्यार्थी और उत्पाद सचिव विनय चौबेझारखंड राज्य वेबरेजेज कारपोरेशनझारखंड शराब घोटालानिर्दलीय विधायक सरयू राय

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.