✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

NEET PAPER LEAK: CBI की बड़ी कार्रवाई,दो आरोपी को किया गिरफ्तार, कई सफेदपोश भी रडार पर

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:39:42 AM

रांची(RANCHI):  NEET UG परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई का एक्शन तेज हो गया है.पूछताछ के बाद मनीष प्रकाश और आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों पेपर लीक में एक अहम कड़ी है. दोनों से पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है. यह गिरफ़्तारी बिहार के पटना से की गई है.इसके अलावा बिहार,झारखंड और गुजरात में डटी हुई है. झारखंड के हजारीबाग में oasis स्कूल के प्रिंसपल और स्टाफ से लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ जारी है. आने वाले एक से दो दिनों में कई गिरफ़्तारी पेपर लीक के मामले में हो सकती है.  

दोनों से होगी लंबी पूछताछ

मनीष प्रकाश पेपर लीक में एक बड़ा किरदार है. मनीष ने लर्न एंड प्ले स्कूल में 20 से अधिक छात्रों को रुकवा कर पेपर को रटवाने का काम किया था. इसमें इसका सहयोगी आशुतोष भी शामिल था. स्कूल तक छात्रों को पहुंचाने की जिम्मेवारी से लेकर वापसी तक छात्रों को हर सुविधा मुहैया कराया गया था. साथ ही इस दौरान पेपर की प्रिन्ट आउट स्कूल के प्रिंटर से की गई थी. यह जिस पेपर को प्रिन्ट कर छात्रों को रटवाया गया था वह हजारीबाग के oasis स्कूल का था.इससे साफ है कि पूरा खेल हजारीबाग से पटना तक खेला गया है.अब सीबीआई दोनों को गिरफ्तार करने के बाद लंबी पूछताछ करेगी. जिसमें कई खुलासे सामने आ सकते है.

मनीष ने कबूल किया अभ्यर्थियों को पेपर रटवाया

बताया जा रहा है कि मनीष का लिंक बड़े लोगों से है. बिहार की राजनीति में भी इसका रसूख अधिक है.इस रसूख के दम पर ही इतने बड़े परीक्षा का पेपर लीक करने की योजना बना कर लीक कर डाला. अब सभी राज सीबीआई के पूछताछ में खुलने वाला है. कई सफेदपोश लोगों के नाम सामने आएंगे. इन दोनों की गिरफ़्तारी के बाद बिहार से लेकर झारखंड तक हड़कंप मच गया है. मनीष ने कबूल किया है कि उसने अभ्यर्थियों को लर्न एंड प्ले स्कूल में ठहराया था, साथी वहां की पूरी व्यवस्था उसी ने की थी.

 चिंटू- मुकेश सीबीआई की रिमांड पर

 इस पेपर लीक मामले में सीबीआई से पहले आर्थिक अपराध इकाई बिहार की टीम ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया था. Eou की जांच में ही नालंदा,पटना और हजारीबाग का कनेशन सामने आया था. जिसके बाद मामले को बड़ा देख केस की जांच सीबीआई ने शुरू कर दिया. 22 जून को EOU ने पूरी रिपोर्ट सीबीआई को सौप दी. जिसके आधार पर सीबीआई ने जांच को बढ़ाया तो कई खुलासे सामने आने लगे है.साथ ही सीबीआई ने कोर्ट से चिंटू और मुकेश को भी रिमांड पर लिया है. सात दिनों तक दोनों से पूछताछ करने वाली है.                                         

Tags:neet paper leakneet paper leak 2024neet 2024 paper leakneet ug 2024 paper leakneet paper leak newsneet paper leak 2024 newsneet ug paper leakneet paper leak caseneet 2024 paper leak newsneet question paper leak 2024paper leakpaper leak neetnta neet paper leakpaper leak neet 2024neet exam paper leakneet ug paper leak 2024neet paper leakedcbi on neet paper leakbihar neet paper leakneet question paper leakcbi probe in neet paper leakneet paper leak rownta neet paper leak 2024patna neet paper leaknta paper leakbihar paper leakcnn news18tejashwi yadav jayenge jaillivebihar news livelive tvneet papeer leak live updatetejashwi yadav connection in neet paper leakneet exam 2024 cancelneet connection tejashwi yadavtejashwi yadav connection neet paper leakpatna-city-politicsneet paper leak case 2024tejashwi yadavrjdbihar politicsbihar news hinditop newshindi newslive newsjdubpsc tre 3.0 classesbpsc tre 3.0

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.