✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

Model Love jihad- आज रांची पहुंच सकती है पीड़िता, मेडिकल करवाने की तैयारी में रांची पुलिस

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:12:30 AM

रांची(RANCHI)- कांके स्थित यश मॉडल मॉडलिंग स्कूल के संचालक तनवीर के विरुध शारीरिक उत्पीड़न और यौन शोषण का आरोप लगाने वाली मॉडल आज मुम्बई से रांची आ सकती है. पुलिस तैयारियों में जुटी हुई है, सूत्रों का दावा है कि रांची पहुंचते ही एक बार फिर से पीड़िता से पूछताछ कर मेडिकल जांच करवायी जायेगी.

पीड़िता का दावा उसके पास है घटना से जुड़े कई साक्ष्य

खबर है कि पीड़िता ने पुलिस के समक्ष घटना से जुड़े कई साक्ष्य पेश करने का दावा किया है. इसमें कुछ वीडियो क्लिप भी हैं. जिससे तनवीर की मुसीबत बढ़ सकती है. ध्यान रहे कि पीड़िता बिहार के भागलपुर की रहने वाली है और वर्तमान में मुम्बई में रहकर म़ॉडलिंग करती है, पीड़िता के अनुसार तनवीर से उसकी जान पहचान वर्ष 2020 में एक मॉडलिंग वर्कशॉप के दौरान हुई थी, इस दौरान वह करीबन दो महीने रांची में रही, इस दौरान तनवीर मॉडलिंग सिखाने के बहाने उसके नजदीक आने की कोशिश करता रहता था,  उसे छूने के बहाने खोजता रहता था.

15 जुलाई को जबरन ऑफिस ले जाकर रेप किये जाने का दावा

पीड़िता का दावा है कि यह सब कुछ उसे अच्छा नहीं लगता था, लेकिन उसे काम की तलाश थी, स्ट्रगल के दौर से गुजर रही थी, इस बीच तनवीर ने उसे अपनी कंपनी यश मॉडल में मीडिया मैनेजर बनाने का प्रस्ताव दिया, पीड़िता के अनुसार वह सब कुछ जानकर कर भी इस ऑफर को नकार नहीं सकी. करीबन दो वर्ष तक वह तनवीर के साथ काम करती रही. इसी बीच 29 मार्च 2021 को होली के दिन तनवीर ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर पिला कर अंतरंग फोटो खिंच लिया. जिसके बाद जब भी काम छोड़ने की बात करती तो वह धमकी देने लगता और आखिरकार 15 जुलाई को उसने ऑफिस ले जाकर रेप किया.

 पहले ही दिन से पीड़िता को यह जानकारी थी कि तनवीर मुस्लिम है

पीड़िता ने यह स्वीकार किया है कि वह पहले दिन से ही यह जानती थी कि तनवीर मुस्लिम है, लेकिन पैसै की जरुरत के कारण वह उसके साथ काम करने को मजबूर थी. पीड़िता का यह भी कहना है कि तनवीर उसके साथ शादी करने की बात करता था, उसके परिजन भी इस बात का आश्वासन देते रहते थें कि तनवीर किसी भी हालत में उसके साथ शादी करेगा.

तनवीर का सारे आरोपों से इंकार

इधर तनवीर ने सारे आरोपों से इंकार किया है, उसने कहा है कि दोनों के बीच एक बॉस और कर्मचारी के रिश्ते थें, उसने रुपये पैसे लेकर हर तरह से उसकी मदद की. लेकिन इस बीच उसकी कंपनी घाटे का शिकार हो गयी, जिसके कारण उसने उससे पैसे की वापसी की मांग, जिसके बाद वह लव जिहाद की बात करने लगी, जबकि मैंने अपनी पहचान को कभी भी  छुपाया नहीं, यश मॉडल और कांके का बच्चा बच्चा जानता है कि मैं एक मुस्लिम हूं, वह मेरे परिवार से भी मिलती थी, यह ठीक की दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही थी, लेकिन यह लव जेहाद का मामला तो नहीं था. एक मुस्लिम युवक होने के कारण उसे सोफ्ट टारगेट बनाया जा रहा है.

Tags:Model Love jihadvictim can reach Ranchi todayयश मॉडल मॉडलिंग स्कूल- कांकेtanvirkanke

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.