☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

मणिपुर हिंसा- एक और वीडियो ने फैलायी सनसनी, आदिवासी युवक का सिर काट बांस पर टांगने का वीडियो हुआ वायरल

मणिपुर हिंसा- एक और वीडियो ने फैलायी सनसनी, आदिवासी युवक का सिर काट बांस पर टांगने का वीडियो हुआ वायरल

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आदिवासी महिलाओं के साथ सार्वजनिक बलात्कार और नग्न परेड का वीडियो पर अभी कोहराम खत्म भी नहीं हुआ था कि उसी मणिपुर से आये एक और वीडियो ने सोशल मीडिया में सनसनी फैला दी है, इस वीडियो में एक शख्स का सिर काट कर बांस पर लटकाया गया है, यहां भी मृतक कुकी जनजाति का ही है. मृतक की आंखें बाहर निकली है, चेहरे पर चोट के गंभीर निशान है. वीडियो में कुछ लोग मैतेई भाषा में बात करते दिख रहे हैं, मृतक की पहचान चुराचांदपुर जिले के चिंगलंगमेल गांव निवासी डेविड के रुप में हुई है, वह कुकियों की ओर बनाये गये सुरक्षा समिति का सदस्य था.

मणिपुर पुलिस कमांडो और इंडियन रिजर्व बटालियन की गाड़ी पर सवार होकर आये थें मैतेई लड़ाकू

दो जुलाई को जब वह रात भर बंकर में बिता कर वापस घर लौटा, उसी वक्त मणिपुर पुलिस कमांडो और इंडियन रिजर्व बटालियन यानी IRB की करीब 20 गाड़ियां गांव में दाखिल होती है, पुलिस की इतनी गाड़िया एक साथ देखकर गांव वालों में आंतक कायम हो जाता है, जान वाल के भय से लोग भागने लगते हैं, इन गाड़ियों पर पुलिस फोर्स के बजाय मैतेई लोगों का लड़ाका दस्ता होता है, अचानक से सभी डेविड की खोज शरु होती है, कुकियों के घर को जलाया जाने लगता है, इस शोर को  सुन डेविड की नींद टूटती है, वह आंखें मलता हुआ बाहर निकलता है, जैसे ही उसकी नजर मैतेई समुदाय के लड़ाकू दस्तों पर पड़ती है, वह सिहर उठता है, लेकिन जब तक कुछ समझ पाता, उसे गोली मार दी जाती है. उसकी हत्या के बाद भी  मैतेई लड़ाकुओं का मन नहीं भरता तो उसका सिर को काट कर बांस पर टांग दिया जाता है. नग्न वीडियो और सार्वजनिक बलात्कार की तरह ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाती है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होती. दर्ज प्राथमिकी में मैतेई संगठनों के साथ ही मणिपुर पुलिस कंमाडों और आईआरबी को भी आरोपी बनाया गया है.

Published at:28 Jul 2023 11:42 AM (IST)
Tags:Manipur Violence-video of tribal youth beheaded and hanged on bamboo goes viralmanipur violencemanipur burning
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.