✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

जल रहा मणिपुर, हिंसा में 9 लोगों की मौत, आधी रात हुई जबर्दस्त गोलीबारी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:40:52 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-मणिपुर जल रहा है, लगातार रुक-रुक कर भड़क रही हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है . डेढ़ महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक शांति नहीं आई है. मंगलवार को आधी रात हुई हिंसा के दौरान जबरदस्त गोलीबारी हुई . गोली लगने से 9 लोगों की मौत और 10 लोग घायल हो गए, घायलो का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है .

रात 1 बजे हुई फायरिंग

एसपी के शिवकांता सिंह ने बताया कि राजधानी इंफाल में बीती रात करीब 1 बजे फायरिंग हुई, काफी देर तक हुई गोलीबारी की घटना में 9 लोगों की मौत हो गई . जबकि, 10 लोग घायल हो गए. बताया गया कि हथियारों से आतंकियों ने इंफाल पूर्वी जिले और कांगपोकी जिले की सीमा से लगे खामेलोक क्षेत्र के ग्रामीणों को घेर लिया और हमला कर दिया.

मैतेई बहुल इलाके में हिंसा

बताया जा रहा है कि , जिस जगह हिंसा हुई,वह मैतेई-बहुल इलाका है. पुलिस ने बताया कि कुछ लोग मैतेई इलाकों के पास बंकर बनाने की कोशिश कर रहे थे, तभी सुरक्षाबलों ने उन्हें चुनौती दी. इस दौरान दोनों ओर गोलियां चली . इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम में सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में छूट के समय को घटाकर सुबह 5 से सुबह 9 बजे कर दिया गया है

Tags:Manipur burning9 people died in violenceheavy firingheavy firing took place at midnight

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.