✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

LPG, PNG और Induction कौन है सबसे ज्यादा सस्ता और सुरक्षित?

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 18, 2026, 4:24:25 PM

TNP DESK: आज के युग में रसोई सिर्फ एक खाना बनाने का ही जगह नहीं रह गया है बल्कि समझदारी से सही विकल्प चुनने का भी सवाल बन गया है. पहले जहा लोग कोयले के चूल्हे पर ही खाना बनाते थे या फिर LPG सिलेंडर ही इस्तेमाल करते थे, वहीं अब PNG और Induction Cooktop जैसे विकल्प तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. ऐसे में हर आम आदमी के मन में एक सवाल जरूर आता है आखिर कौन सा विकल्प सबसे सस्ता है और कौन सबसे सुरक्षित?

बात करे अगर LPG की बात करें तो यह विकल्प लंबे समय से भारतीय घरों का हिस्सा रहा है. इसका सबसे बड़ा फायदा है इसकी उपलब्धता और तेज़ कुकिंग. शहर हो या गाँव, LPG लगभग आपको हर घर नैन दिखेगा, लेकिन इसकी कीमत जो है वो ऊपर नीचे होती रहती है जिससे पूरे घर का बजट प्रभावित होता है. सुरक्षा के नजरिए से भी देखा जाए तो LPG पर भरोसा किया जा सकता है. लेकिन गैस लीक या सिलेंडर से जुड़ी दुर्घटनाओं का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता, इसलिए इसमें सावधानी रखना जरूरी है.

वहीं PNG ने शहरी जीवन को थोड़ा आसान बना दिया है. पाइपलाइन के जरिए सीधे घर तक पहुंचने वाली यह गैस सिलेंडर बदलने की परेशानी खत्म कर देती है. इसकी सप्लाई लगातार बनी रहती है और कई मामलों में यह LPG से सस्ती भी पड़ती है, खासकर लंबे समय के इस्तेमाल में सुरक्षा के नजरिए से देखा जाए तो PNG को बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसमें गैस का दबाव कम होता है और लीक होने पर खतरा कम रहता है. हालांकि, इसकी सबसे बड़ी सीमा यही है कि यह अभी हर शहर या गांव में उपलब्ध नहीं है.

अब बात आती है इंडक्शन की, इंडक्शन पूरी तरह बिजली पर आधारित है और इसमें खुली आग नहीं होती. इसकी सबसे बड़ी वजह यही है की इसे सबसे सुरक्षित माना जाता है, इसे इस्तेमाल करना भी काफी ज्यादा आसान होता है. अगर इसके कुछ फायदे है तो नुकसान भी है जैसे अगर बिजली चली गई तो खाना बनाना रुक जाता है, और लगातार उपयोग करने पर बिजली का बिल भी बढ़ सकता है.  

अगर हम इसके दूसरे पहलू की बात करे तो यानि की खर्च की तो इस मामले में तीनों विकल्पों को एक लाइन में समझना आसान नहीं है. LPG का खर्च मध्यम है, लेकिन इसकी कीमत बदलती रहती है. PNG आमतौर पर स्थिर और लंबे समय में किफायती साबित होता है. वहीं इंडक्शन शुरुआत में सस्ता लगता है, लेकिन इसका खर्च पूरी तरह बिजली के उपयोग पर निर्भर करता है.

अगर आपके शहर में PNG उपलब्ध है, तो यह संतुलित विकल्प हो सकता है यानि की किफायती भी और सुरक्षित भी. इंडक्शन छोटे घरों या बैकअप के तौर पर बेहतर है, जबकि LPG अब भी सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला और भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है.

 

Tags:lpgpnginductionwhich is better lpg or pngcheapest option in home applianceshome appliamces

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.