✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

Lok Sabha Elections 2024 : लोकतंत्र के महाकुंभ का आज होगा एलान, आम चुनाव के कार्यक्रम की बजेगी डुगडुगी

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:00:17 AM

टीएनपी डेस्क(TNP Desk) : लोकतंत्र के महाकुंभ का आज यानि शनिवार को एलान होगा. भारत निर्वाचन आयोग दोपहर लगभग तीन बजे इस साल देश में होने वाले आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में निर्वाचन आयोग तिथियों की घोषणा करेगा। विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले संवाददाता सम्मेलन में देश की 543 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए मतदान की तिथियां घोषित की जाएंगी. इसके अलावा कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा होगी.

जम्मू-कश्मीर सहित इन राज्यों की विधानसभा चुनाव का होगा एलान

भारत निर्वाचन आयोग ने संवाददाता सम्मेलन की पूर्व संध्या पर यह जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी. तीन सदस्यों वाले निर्वाचन आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त (द्वय) सुखबीर सिंह संधु और ज्ञानेश कुमार हैं. आयोग इस अवसर पर आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है. मतदान की तारीखों के ऐलान के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी.

16 जून को खत्म हो रहा मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल

उल्लेखनीय है कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है. नई लोकसभा का गठन उससे पहले होना है. पिछली बार (2019) लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था. मतगणना 23 मई को हुई थी.

Tags:Lok Sabha Elections 2024Lok Sabha Electionsgeneral electiongeneral election 2024Mahakumbh of democracyIndiaBharatNew DelhiElection Commission of India

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.