✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

संताल अवैध खनन मामले में पत्रकार की स्वीकारोक्ति, मामला मैनेज करने के नाम पर खनन माफिया से मांगे थें पैसे

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 8:26:41 PM

रांची(RANCHI)-संताल परगना में 10 हजार करोड़ रुपये का अवैध खनन की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, खनन माफिया से लेकर पदाधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है. लेकिन अब इसकी जद में खनन क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकार भी आ रहे हैं. ताजा मामले में साहिबगंज जिले का एक पत्रकार मिथिलेश कुमार सिंह ने ईडी के समक्ष इस बात की स्वीकारोक्ति कर ली है कि उसने पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा को ईडी का भय दिखाकर भयादोहन की कोशिश की थी, उसके द्वारा उक्त व्यापारी से मामले को रफा दफा करने के नाम पर उगाही की कोशिश की गयी थी.

ईडी को पत्रकार के द्वारा उसके नाम पर उगाही की खबर मिली थी

दरअसल ईडी को इस बात की खबर मिली थी कि पत्रकार मिथिलेश कुमार सिंह ने ईडी का भय दिखाकर कारोबारी से पैसे की मांग की है, जिसके बाद ईडी ने मिथिलेश कुमार सिंह को समन जारी किया और उससे पूछताछ की शुरुआत की, इसी क्रम में ईडी ने पत्रकार को उसका ऑडियो सुनाया और उसी से पूछ की आप ही इस बात का जवाब दें कि यह आवाज आपकी है नहीं, अपनी आवाज का ऑडियो सुन कर मिथिलेश कुमार सिंह के सामने अपनी भूल को स्वीकार करने के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा और उसने ईडी अधिकारियों से क्षमा किये जाने की गुहार लगाने की शुरुआत कर दी. हालांकि उसका दावा है कि उसकी ओर से सिर्फ पैसे की मांग की गयी थी, लेकिन पैसे को कोई आदान प्रदान नहीं हुआ था, अब देखना होगा कि ईडी इस मामले में अगला कदम क्या उठाती है. हालांकि जानाकारों का दावा है कि चुंकी इस मामले में रुपये का कोई लेन देने नहीं हुआ है, तो बहुत संभव है कि ईडी इस मामले में सिर्फ फटकार लगाकर मामले को समाप्त कर दे.

Tags:Journalist's confession in Santal illegal mining caseJournalist Mithilesh Kumar Singhinvestigation of illegal mining worth Rs 10000 crore in Santal ParganaMithilesh Kumar Singha journalist from Sahibganj district

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.