✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

झारखंड शराब घोटाला: शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी से ईडी की पूछताछ आज भी जारी, लपेटे में आ सकते है कई राजनेता और नौकरशाह

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 12:07:22 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड में शराब कारोबार का बड़ा चेहरा और कथित शराब घोटाले किंग पिन माने जाने योगेन्द्र तिवारी से आज ईडी की पूछताछ जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी कई सबूत और दस्तावेजी साक्ष्यों को सामने रख कर शराब घोटाले से जुड़े एक-एक बिन्दुओं पर गहन पूछताछ कर रही है. माना जा रहा है कि आज की पूछताछ के बाद कई सफेदपोश और नौकरशाहों के चेहरों से पर्दा उठ सकता है. जिसको लेकर अभी से ही नौकरशाहों और सियासतदानों में बेचैनी पसरी हुई है. एक दूसरे से सम्पर्क स्थापित कर मामले का  अपडेट जानने की कोशिश की जा रही है. इस बात को तस्दीक करने की कोशिश की जा रही है कि कहीं योगेन्द्र तिवारी टूट तो नहीं गया, कहीं उसने शराब सिडिंकेट के राज को उजागर तो नहीं कर दिया.

19 अक्टूबर को हुई थी योगेन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी

ध्यान रहे कि योगेन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी 19 अक्टूबर की देर शाम हुई थी, जिसके बाद बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार भेज दिया गया था, कल ईडी कोर्ट में पेशी के बाद कोर्ट ने योगेन्द्र तिवारी को आठ दिनों के रिमांड पर ईडी को सौंप दिया. अब यह आठ दिन योगेन्द्र तिवारी के लिए काफी मुश्किल होने वाला है, दावा किया जाता है कि ईडी हर दिन नये साक्ष्य और दस्तावेजी सबूत सामने रख कर पूछताछ करेगी. जिसके बाद योगेन्द्र तिवारी का टूटना तय माना जा रहा है. हालांकि इन आठ दिनों के बाद भी ईडी की ओर से रिमांड बढ़ाने की अपील की जा सकती है, लेकिन यह आठ दिनों का समय भी किसी राज को सामने लाने के लिए कम नहीं होता. 

23 अगस्त को योगेन्द्र तिवारी से जुड़े ठिकानों पर हुई थी छापेमारी

यहां बता दें कि ईडी ने 23 अगस्त को योगेन्द्र तिवारी के देवघर सहित 34 ठिकानों पर छापेमारी की थी. उन ठिकानों में एक ठिकाना राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के पुत्र रोहित उरांव का भी था. दावा किया जाता है कि रोहित उरांव के आवास से ईडी को करीबन 30 लाख रुपये कैश बरामद हुआ था. जिसके बाद ईडी योगेन्द्र तिवारी, उसका भाई अमरेन्द्र तिवारी और कांग्रेस नेता मुन्नम संजय से लगातार पूछताछ कर रही थी, और आखिरकार 19 अक्टूबर को योगेन्द्र तिवारी को गिरफ्तार करने का फैसला ले लिया गया.

प्रेम प्रकाश के आवास पर छापेमारी के दौरान मिले थें शराब घोटाले के साक्ष्य

यहां यह भी बता दें कि जब ईडी अवैध खनन मामले की जांच के क्रम में प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर छापेमारी की थी, दावा किया जाता है कि उसी छापेमारी में ईडी को झारखंड में शराब सिडिंकेट से जुड़े कुछ पेपर हाथ लगें थें. उन दस्तावजों के इस बात के साक्ष्य मिल रहे थें कि झारखंड एक बड़ा शराब घोटला को अमलीजामा पहनाया गया है, और उसका किंगपिन यही योगेन्द्र तिवारी है. जिसके बाद योगेन्द्र तिवारी ईडी की निगाह पर चढ़ गया. और अब ईडी की कोशिश योगेन्द्र तिवारी से झारखंड शराब घोटाले दूसरे सभी किरदारों को सामने लाने की है. माना जाता है कि यह पूरी कवायद महज योगेन्द्र तिवारी तक सीमित नहीं रहने वाली है, इसके विपरीत ईडी के लिए योगेन्द्र तिवारी महज एक मोहरा है, उसकी नजर राज के सियासतदानों पर लगी हुई है, लेकिन इन सियासतदानों और नौकरशाहों पर हाथ डालने के पहले ईडी अपने पास पुख्ता सबूत रखना चाहता है,  और यह गिरफ्तारी और पूछताछ उसी का हिस्सा है.

2020 में स्टॉक में मिली थी गड़बड़ी की शिकायत

वैसे 2020 में भी योगेंद्र तिवारी के करीबियों के द्वारा संचालित शराब की दुकानों में स्टॉक में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. जिसके आधार पर तिवारी पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी. अब उसी प्राथमिकी को आधार बना कर ईडी ईसीआईआर दर्ज मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है.

झामुमो ने खोला सियासी मोर्चा

इस बीच योगेन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी के बाद सियासी दांव खेले जाने की भी शुरुआत हो चुकी है, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मोर्चा खोलते हुए कहा कि महज एक मोहरे को गिरफ्तार कर ईडी हासिल करना क्या चाहती है, राज्य सरकार को पहले ही इस मामले की जांच कर रही थी, उनके द्वारा राज्य सरकार से भी मामले में एसआईटी का गठन कर जांच करवाने की सलाह दी गयी. ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके.

योगेन्द्र तिवारी बाबूलाल का महज एक प्यादा

सुप्रियो ने ईडी से योगेन्द्र तिवारी के सभी खातों की जांच करने की मांग करते हुए इस बात का दावा किया कि योगेन्द्र तिवारी राज्य के पूर्व सीएम बाबूलाल का महज एक प्यादा है. असली खिलाड़ी तो बाबूलाल हैं, जिनके परिजनों की पूंजी योगेन्द्र तिवारी के कारोबार में लगा है, उनके परिजनों के साथ ही बाबूलाल का सलाहकार सुनील तिवारी की पत्नी भी योगेन्द्र तिवारी की कंपनी का हिस्सा है.

सुप्रियो का दावा, भाजपा के सभी शीर्ष नेता इस घोटाले में शामिल

इन्ही तर्कों को आगे बढ़ाते हुए सुप्रियो इस बात का दावा करते हैं कि यदि ईमानदारी से योगेन्द्र तिवारी से जुड़े बही खातों की जांच की जाय को भाजपा का कोई भी शीर्ष नेता इस घोटाले से बच नहीं पायेगा. इसके साथ ही सुप्रियो ने इस बात का भी दावा किया है कि वह 15 दिनों के अन्दर एक बड़ा खुलासा करेंगे, उस खुलासे के बाद झारखंड की सियासत में भूचाल आ जायेगा और भाजपा नेताओं का चेहरा बेपर्दा हो जायेगा.

अब देखना होगा कि सुप्रियो उस खुलासे में क्या सामने लाते हैं, हालांकि वह इस बात का भी संकेत देने की कोशिश कर रहे हैं कि इस घोटाले का एक सिरा पूर्व सीएम रघुवर दास से भी जुड़ता है. हालांकि इसके लिए उनके द्वारा कोई सबूत पेश नहीं  किया जा  रहा है, फिलहाल पूरे झारखंड को सुप्रियो के उस खुलासे का इंतजार है.

Tags:Jharkhand Liquor ScamED interrogated Yogendra Tiwariyogendra tiwariyogendra tiwari arresteded arrested yogendra tiwariyogendra tiwari newsed arrested on yogendra tiwariranchi: interrogation of yogendra tiwari in ed officeyogendra tiwari latest newsliquor businessman yogendra tiwari arresteded raid on yogendra tiwari houseliquor businessman yogendra tiwaried will interrogate yogendra tiwari and his brother amarendra tiwariinterrogateamarendra tiwarijharkhand newsjharkhandjharkhand news todayliquor scamnews18 bihar jharkhandbihar jharkhand newsed raid in jharkhandjharkhand cm hemant sorenjharkhand bihar newsjharkhand ed raidjharkhand latest newsjharkhand liquor scamhemant soren jharkhanded raids jharkhandjharkhand liquor newsjharkhand news livejharkhand politicsdelhi liquor policychhattisgarh liquor scamjharkhand liquor priceliquor scam in ranchijharkhand liquor policy

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.