✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

Jharkhand breaking- निवेदिता हत्याकांड का आरोपी अंकित ने खुद को मारी गोली, मौत

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:37:05 PM

Ranchi-सनकी प्रेमी की गोलियों की शिकार निवेदिता हत्याकांड का आरोपी अंकित के द्वारा खुद को गोली मारने की खबर आयी है. बताया जा रहा है कि निवेदिता की हत्या के बाद वह काफी हताशा और मानसिक अवसाद में था, इधर रांची पुलिस की कई टीमें उसकी एक साथ तलाश में जुटी थी. कल से ही पुलिस और उसके बीच लुका-छुपी का खेल चल रहा था, इस बीच आज वह पहले फेसबुक पर लाइव आया और उसके बाद खुद को गोलीमार अपनी जीवन लीला का समाप्त करने का फैसला कर लिया. अब तक की जानकारी के अनुसार आरोपी अंकित ने कोकर के किसी इलाके में खुद को गोली मारी  है, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी.  हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच  में जुटी हुई है. विस्तृत खबर का इंतजार किया जा रहा है.

हरमू पटेल चौक के पास मारी गयी थी निवेदिता को गोली

यहां बता दें कि कल ही रांची का पॉश इलाका माने जाने वाले  हरमू पटेल चौक के पास एक 20 वर्षीय छात्रा निवेदिता नयन की उसके ही कथित प्रेमी के द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा रिम्स में भर्ती कराया गया था.लेकिन रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

बताया जा रहा है कि छात्रा होस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी, दोनों के बीच प्रेम प्रंसग था, लेकिन हालिया दिनों में दोनों के बीच दूरी बढ़ गयी थी, छात्रा के परिजनों को इस दोस्ती की खबर लग गयी और परिजनों के द्वारा इसका विरोध किया जाने लगा, परिजनों के इस विरोध के बीच निवेदिता ने इस दोस्ती से दूरी बढ़ाने का फैसला कर लिया और यही उसकी जान की आफत बन गयी.

गोली लगते ही नीचे गिर पड़ी थी निवेदिता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 मई यानी शुक्रवार की शाम निवेदिता अपनी दोस्त के साथ हरमू बाजार गई थी. जहां से वह अपने हॉस्टल के लिए लौट रही थी. इसी बीच आरोपी अंकित सामने आ धमका और उसने निवेदिता से कुछ बातें पूछने लगा. जिसपर निवेदिता ने उसका कोई जवाब नहीं दिया. इसी बीच उसके द्वारा निवेदिता पर गोली चला दी गयी थी. जिससे निवेदिता नीचे सड़क पर गिर पड़ी. इस बीच निवेदिता की एक दोस्त भी घायल हो नीचे गिर गई. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले लेकिन तब तक आरोपी अंकित वहां से भाग चुका था. 

 बेटी को परेशान करता था अंकित- मृतिका के पिता

इधर, घटना के बाद मृतक निवेदिता का रांची के रिम्स पोस्टमार्टम किया गया.  इस वारदात की खबर मिलते ही उसके परिजन रांची पहुंच चुके थें, और उनके द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग  की जा रही थी, इस बीच अचानक से अंकित के द्वारा खुद को गोली मारने की खबर आ गयी.

 

Tags:Nivedita murder caseaccused Ankit shot himselfJharkhandAnkit yadavRanchi policeKokar chowkmurder of nivedita

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.