✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

धनबाद में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 11 चोरी की बाइक बरामद

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 3, 2026, 7:25:09 AM

 धनबाद(DHANBAD):धनबाद के हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है.पुलिस ने मौके से दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर चोरी की कुल 11 बाइक बरामद की है. यह गिरोह धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिले में लगातार बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था.

चोरी की गई 11 बाइक बरामद

वही बाघमारा (एसडीपीओ) पुरुषोत्तम सिंह ने हरिहरपुर थाना में प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी उन्होंने बताया कि नियमित वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया. जांच में बाइक चोरी की पाई गई, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राहुल सिंह बताया और पूछताछ के क्रम में अपने एक अन्य साथी के नाम शिव कुमार भुइयां को पकड़ा ,पुलिस ने उसकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 11 बाइक बरामद की. 

आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज

आरोपी ने स्वीकार किया कि वह धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिलों से बाइक चोरी कर उन्हें दूसरे जिलों में सस्ते दामों पर बेच देता था.एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में भी जुट गई है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:dhanbad news todaydhanbad today newsdhanbad todays newsdhanbad ring road land scam news todaydhanbad newsjharkhand news todayed raid dhanbad newsdhanbad latest newsdhanbad gas newsdhanbad today updatedhanbad news in hindiranchi news todaytoday newsdhanbad ring road newsdhanbad crime newsdhanbad viral newslocal news dhanbaddhanbad local newsdhanbad snmmch newsdhanbad firing newshindi news todaytoday latest newsdhanbad hospital newsbreaking news dhanbaddhanbad breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.