✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

BREAKING NEWS:- गिरिडीह में CBI ने बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर को 20 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, कैंटीन संचालक से मांगे थे पैसे  

BY -
Shivpujan Singh CR
Shivpujan Singh CR
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:35:46 PM

टीएनपी डेस्क (Tnp Desk):- धनबाद सीबीआई की टीम ने गिरिडीह में ग्रामीण स्वरोजगार ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक और बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर अभिषेक कमल को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. अभिषेक कमल के बारे में बताया जा रहा है कि वे बैंक के वरीय शाखा प्रबंधक भी हैं, कैंटीन संचालक से टेंडर में सहयोग के बदले घूस की मांग कर रहे थे।

सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर वरीय शाखा प्रबंधक को 20 हजार घूस लेते रंगे हाथों दबोचा. सीबीआई के अधिकारी शुक्रवार देर रात केन्द्र के निदेशक अभिषेक कमल को गिरफ्तार कर धनबाद लेकर गए है. जानकारी के मुताबिक इस ऑपरेशन में टीम मे करीब दर्जन भर अधिकारी शामिल थे. शाम को ही सारे अधिकारी सीबीआई के धनबाद डीएसपी पाठक की अगुवाई में पहुंचे थे.

ट्रेनिंग केन्द्र के निदेशक अभिषेक कमल को केन्द्र के अंदर संचालित कैंटीन संचालक से 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पक़ड़ा. बताया जा रहा है कि कैंटीन संचालक के टेंडर मे सहयोग करने के लिए केन्द्र के निदेशक सह बैंक ऑफ़ इंडिया के वरीय प्रबंधक अभिषेक कमल से 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. इसके बाद कैंटीन संचालक ने मामले कि जानकारी धनबाद सीबीआई को दी थी. इसके बाद सीबीआई ने एक्शन लेते हुए कार्रवाई की.

Tags:CBI arrested a senior manager of Bank of Indiagiridih CBI arrested a senior managercbi arrested bank managercbi arrested bank manager giridhidhanbad cbi arrested bank managercbi arrested bank mangergiridih cbi arrested bank of india managergiridih cbi arrested news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.